{"_id":"5fadcbd78ebc3e9b9a4fb7b2","slug":"bjp-leader-writes-letter-to-pm-modi-to-give-bharat-ratna-to-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा को भारत रत्न देने के लिए भाजपा नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दलाई लामा को भारत रत्न देने के लिए भाजपा नेता ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
Fri, 13 Nov 2020 05:27 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 13 Nov 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
दलाई लामा
- फोटो : ट्विटर
भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में संयुक्त राष्ट्र में तिब्बत मुद्दा उठाने की भी वकालत की है। कुमार ने कहा कि दलाई लामा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देकर भारत स्वयं को सम्मानित करेगा। उन्होंने कहा कि 1950 में जब चीन को तिब्बत पर अधिकार जमाने दिया गया, उस समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पाप किया। भाजपा नेता ने कहा, आज चीन दुनिया में अकेला पड़ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1950 की गलती को सुधारने का यह सुनहरा अवसर है। शांता कुमार ने कहा, भारत द्वारा दलाई लामा को सम्मानित किए जाने और तिब्बत मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने के दो कदमों से चीन का पूरी दुनिया के सामने पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन