फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Vinay Katiyar big statement on Ram temple

यूपी में भाजपा सत्ता में आई तो बनेगा राम मंदिर : कटियार

Sat, 17 Dec 2016 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Dec 2016 10:33 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Vinay Katiyar big statement on Ram temple
विनय कटियार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंची। यात्रा की कमान संभाल रहे भाजपा के राज्यसभा सांसद विनय कटियार, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने पूरे दिन ‘जय श्री राम’ का जयघोष कराया। प्रदेश की सत्ता में आने पर राम मंदिर बनवाने का वादा किया और सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प दिलाया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सुशासन की याद दिलाई गई। 

विज्ञापन


शाम आठ बजे हुई गडराना की जनसभा में सांसद विनय कटियार ने कहा कि सपा और बसपा को बार-बार सत्ता सौंपने से उत्तर प्रदेश की दुर्गति हो गई है। अब जनता को खुद ही तय कर लेना चाहिए कि बसपा के भ्रष्टाचार और सपा के गुंडाराज से मुक्ति चाहिए तो भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी होगी। भाजपा ही प्रदेश की हर विधानसभा का विकास करेगी, ये पक्का वादा है। 
विज्ञापन


इससे पहले एटा सांसद राजवीर सिंह राजू ने कहा कि कोई भी भाजपा का प्रत्याशी बने, अभी से कमल के फूल को वोट देने का व्रत कर लीजिए। कमल के फूल को ही प्रत्याशी मान लीजिए, समस्या का समाधान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी तो हम पूरा विकास करके दिखाएंगे

BJP leader Vinay Katiyar big statement on Ram temple
ram temple

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जितने काम किए हैं उसको जनता समझ रही है। अब अगर प्रदेश में सरकार बनेगी तो हम पूरा विकास करके दिखाएंगे। पनैठी से गडराना तक भाजपा की यात्रा का काफिला दर्जनों वाहनों का था इसलिए आधे से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए। वे गडराना के सभा स्थल पर पहुंच ही नहीं सके। परिवर्तन यात्रा पनैठी से गडराना की ओर रवाना हुई लेकिन वापसी में एटा चुंगी के बाईऱ्पास से शहर में दाखिल हुई। 

दरअसल, शुक्रवार को हाथरस के सिकंदराराऊ से ही साढ़े तीन घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। देर होते-होते शाम चार बजे गडराना में होने वाली जनसभा रात आठ बजे शुरू हुई तो यहां नेताओं को सुनने के लिए ज्यादा लोग नहीं जुटे। नेताओं ने भी इसे समझा, आधे घंटे ही में सभा समाप्त हो गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, ठा. योगेंद्र पाल सिंह लालू, डा. केके सिंह, अन्नू आजाद, अनिल पाराशर, ठा.श्यौराज सिंह, ठा. गोपाल सिंह, संदीप चाणक्य, चंद्रमणि कौशिक एडवोकेट, चौ. नत्थी सिंह, मनोज ठाकुर, सुधीर जादौन, सौरभ शर्मा, रामअवतार शर्मा, प्रचार गर्ग, संजय ठाकुर, दीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed