फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Suvendu Adhikari urges Bengal governor to visit areas affected by post-poll violence

Suvendu Adhikari: भाजपा नेता अधिकारी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- हिंसा प्रभावित इलाकों का करें दौरा

Thu, 06 Jun 2024 02:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 06 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने बोस को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह पश्चिम बंगाल की संस्कृति बन गई है, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं।
 

विज्ञापन
BJP leader Suvendu Adhikari urges Bengal governor to visit areas affected by post-poll violence
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़क गई थी। यहां के नदिया जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। अब इन्हीं हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक पत्र लिखा। 

विज्ञापन


टीएमसी पर आरोप
बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पत्र में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं का उल्लेख किया। हिंसा में टीएमसी की भूमिका का आरोप लगाया। उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस से राज्य के उन इलाकों का दौरा करने का आग्रह किया, जहां से चुनाव बाद हिंसा की खबरें आई हैं। यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि किसी निर्दोष की जान न जाए।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने बोस को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यह पश्चिम बंगाल की संस्कृति बन गई है, जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भयावहता दोहराई न जाए
उन्होंने पत्र में कहा कि जैसा कि अब पश्चिम बंगाल का पर्याय बन गया है, सत्तारूढ़ सरकार के गुंडे चार जून को आम चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेकाबू हो गए। उन्होंने राजपाल से हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए था कि किसी की जान नहीं गई और 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा जैसी भयावहता दोहराई न जाए। 

तृणमूल कांग्रेस के नेता शांतनु सेन ने कहा कि भाजपा को सबसे पहले राज्य की जनता द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। उन्हें नाटक बंद कर देना चाहिए क्योंकि संदेशखाली में उनकी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है।

बता दें,भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस ने 29 लोकसभा सीटें जीतीं और कांग्रेस ने एक सीट जीती।

केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों का नहीं हो रहा इस्तेमाल
अधिकारी ने कहा कि हालांकि केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) चुनाव के बाद राज्य में तैनात हैं, लेकिन बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इन बलों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। भगवा पार्टी कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ गुंडों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है।


10,000 लोग बेघर हो गए
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर ऐसे कथित हमलों की घटनाओं को गिनाते हुए उन्होंने दावा किया कि करीब 10,000 लोग बेघर हो गए हैं और भाजपा द्वारा प्रबंध किए गए सुरक्षित घरों में रह रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार जून को परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल में इस तरह की हिंसा की अब तक 20 घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed