{"_id":"5b13f5294f1c1bf36e8b5f90","slug":"bjp-leader-sulkshana-sawant-controversial-statement-on-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में गैंगरेप पर बिगड़े भाजपा नेता के बोल, बोलीं- सभी को सुरक्षा नहीं दे सकती सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवा में गैंगरेप पर बिगड़े भाजपा नेता के बोल, बोलीं- सभी को सुरक्षा नहीं दे सकती सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में दक्षिणी बीच पर युवती से गैंगरेप की घटना पर भाजपा की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सुलक्षणा सावंत ने कहा कि सरकार एक-एक व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती। कांग्रेस ने सावंत के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की है। सावंत ने शनिवार को कहा कि सरकार हर किसी को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती। अगर महिलाओं को लेकर लोगों की मानसिकता बदल दी जाए तो हर व्यक्ति महिलाओं की रक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत : सुलक्षणा सावंत
पुलिस के मुताबिक, 25 मई को बॉयफ्रेंड के सामने तीन लोगों ने इंदौर की एक युवती से गैंगरेप किया। सावंत ने कहा कि रेप की शिकायतें ज्यादा होने के कारण भी मामलों की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं का मानना है कि अगर वे सामने आएंगी तो समाज में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
सावंत ने राज्य पर्यटन विभाग से गोवा के अपराध संभावित सभी बीच पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया। गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की अध्यक्ष प्रतिमा ने कहा है कि हर व्यक्ति को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। ऐसे बयान के लिए सावंत को नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन