{"_id":"5920aff54f1c1bc213f23639","slug":"bjp-leader-subramanyan-swamy-calls-rajnikanth-as-a-fool-and-idiot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत पर सुब्रमण्यम स्वामी का वार, भारत-पाक के संविधान में फर्क नहीं बता सकते","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रजनीकांत पर सुब्रमण्यम स्वामी का वार, भारत-पाक के संविधान में फर्क नहीं बता सकते
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 21 May 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
rajnikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में राजनीति में आने के संकेत दिए थे। हाल ही में खबर जोरों पर थी कि वे भाजपा से जुड़ सकते हैं। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी के बयान के अनुसार उनकी इन कोशिशों को करारा झटका लग सकता है। स्वामी ने रजनीकांत को जाहिल और पागल करार दिया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन विश्व संवाद केंद्र के नारद जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए आए स्वामी ने कई मसलों पर अपनी राय रखी। पत्रकारों ने बातचीत के दौरान स्वामी से फिल्म स्टार रजनीकांत के राजनीति में आने की अटकलों पर सवाल किया। जवाब में उन्होंने रजनीकांत को पागल और जाहिल करार दे दिया। उन्होंने कहा, "रजनीकांत महामूर्ख हैं, अनपढ़ हैं। यदि भारत और पाकिस्तान का संविधान सामने रखोगे तो उसे पता नहीं चलेगा कि कौन सा किस देश का है।"

JNU का नाम भी बदला जाए
सुब्रमण्यम स्वामी करेंगे खुलासा
- फोटो : Getty
उन्होंने कहा कि अनपढ़ रजनीकांत को ही सब राजनीति में लाने की जुगत में लगे हैं। इसके अलावा स्वामी ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का नाम बदलने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि JNU का नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जेएनयू में कश्मीर की स्वतंत्रता के नारे लगते हैं।
आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को हुए कार्यक्रम में चीफ गेस्ट स्वामी ने कहा कि पहला काम राम मंदिर का निर्माण है, इसके बाद धारा 370 को देखा जाएगा। राम मंदिर 2018 तक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है। स्वामी ने कांग्रेस को भी खूब खरी-खोटी सुनाई और तीन तलाक पर बैन की खुलकर वकालत की।