फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Shivendra Gupta who allegedly assaulted a sub inspector in moradabad got bail

UP: BJP नेता ने थाने में हंगामा करके सब-इंस्पेक्टर को पीटा, मिली जमानत

Fri, 26 May 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद 
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद  Updated Fri, 26 May 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Shivendra Gupta who allegedly assaulted a sub inspector in moradabad got bail
- फोटो : ani

उत्तर प्रदेश में बीजेपी नेता की दबंगई सामने आई। मुरादाबाद सिटी के प्रेसिडेंट शिवेंद्र गुप्ता ने थाने में हंगामा किया और कथित तौर पर सब-इंस्पेक्टर को पीटा भी। शिवेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी।

विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता ने अब सीओ कार्यालय पर आमरण अनशन की धमकी दी है। इस बीच भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मिलकर ठाकुरद्वारा पुलिस की शिकायत की है। भाजपा के ठाकुरद्वारा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता को बुधवार को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


पीड़ित सब-इंस्पेक्टर ने कहा शिवेंद्र आए और कहने लगे कि जानते हो मैं बीजेपी से हूं। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अमित शर्मा से उनकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शिवेंद्र और दरोगा में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि भाजपा नेता शिवेंद्र ने दरोगा अमित शर्मा को कोतवाली में सरेआम पीटा और उसकी वर्दी फाड़ डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भाजपाइयों का आरोप था कि मारपीट दरोगा ने की थी और कार्रवाई से बचने को खुद ही अपनी वर्दी फाड़ ली। घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा भी ठाकुरद्वारा पहुंचे थे और भाजपाइयों ने थाने पर जमकर हंगामा किया था। भाजपाइयों की शिकायत पर एसएसपी इस प्रकरण में जांच बैठा चुके हैं।

पुलिस ने बुधवार को ही इस मामले में दरोगा अमित शर्मा की तहरीर पर शिवेंद्र गुप्ता समेत पांच भाजपाइयों को नामजद करते हुए 50- 60 अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।


गुरुवार को ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थोड़ी देर में ही उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। उधर, शिवेंद्र गुप्ता ने इसके विरोध में शुक्रवार से सीओ कार्यालय पर आमरण अनशन की धमकी दी है। इस बाबत ठाकुरद्वारा पुलिस को नोटिस भी दे दिया है। पुलिस ने जिन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें शिवेंद्र गुप्ता के अलावा अजय ठाकुर, धर्मेद्रपाल, नागेंद्र लांबा, वीर सिंह भी शामिल हैं। लेकिन पुलिस ने शिवेंद्र गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर पर अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed