ममता की रैली में बोले शत्रुघ्न सिन्हा, तब तो लोग कहेंगे चौकीदार चोर है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में शनिवार को विपक्ष की महारैली में भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे थे। उन्होंने अपना बागी तेवर दिखाते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी की आलोचना की, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। अपने ही अंदाज में किए गए शत्रु के संबोधन सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
Shatrughan Sinha, BJP at Opposition rally in Kolkata: Agar sach kehna baghawat hai toh samjho hum bhi baghi hain. Main sach ke saath, sidhanton se samjhouta nahi kar sakta. pic.twitter.com/hJE1Z2Mv4P
— ANI (@ANI) January 19, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह जनहित में काम करते रहे हैं। उन्होंने पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के समय के भाजपा की प्रशंसा की, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी की बड़ाई करते हुए कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने तीन राज्यों में जीत दिलाकर कमाल कर दिया।
उन्होंने कहा कि हमें एकजुट रहना चाहिए। मतभेद हों, लेकिन मनभेद ना हो। एकता का यह शो हमें उम्मीद दे रहा है। मैं ममता बनर्जी को बधाई देता हूं।
नोटबंदी की निंदा, जीएसटी को बताया गब्बर सिंह टैक्स
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी ने देश की कमर तोड़ दी। लोग नोटबंदी से उभर ही नहीं पाए थे जीएसटी लागू कर दिया। उन्होंने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जीएसटी से व्यापारियों की क्या हालत हुई, सभी ने देखा। अबतक इसमें 368 संशोधन हो चुके हैं और हुए जा रहे हैं।
उन्होने कहा कि बहुत वादे हो रहे हैं। बस सुनते रहिए, जनधन योजना, उज्जवला योजना, मेड इन इंडिया, क्लीन इंडिया। ये हमें अयोध्या ले जाएंगे। जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है तो ये लोग हमें डाइवर्ट कर रहे हैं।
''चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है'' की रट लगाई
उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री थे, तब जीएसट का विरोध किया था। अब खुद ही लागू कर डाला। उन्होंने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जब आप छिपाएंगे तो जनता कहेगी कि चौकीदार चोर है। आप छिपाते क्यों हैं, लोगों को बताते क्यों नहीं। ? कब तक लोग कहते रहेंगे चौकीदार चोर है, चौकीदार चोर है।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वायदे करवा लीजिए। यहां कद्दावर नेता आए हैं। मैं केजरीवाल जी को सुनकर चार्ज होता हूं। खड़गे जी की बात को सुनता हूं, उन्होंने सही बात कही कि अभी एकता की जरूरत है।