{"_id":"58bbf6764f1c1b5453e7e7b3","slug":"bjp-leader-shatrughan-sinha-criticies-pm-modi-s-roadshow-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न ने मोदी के वाराणसी रोड शो पर कसा तंज, कहा- यह निराशा हो सकती है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शत्रुघ्न ने मोदी के वाराणसी रोड शो पर कसा तंज, कहा- यह निराशा हो सकती है
amarujala.com- created by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी सांसद और पूर्व फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एकबार फिर अप्रत्यक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक सिन्हा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी की बनारस यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा, ''अगर आप कॉन्फिडेंट हैं, आपके पास स्टार कैंपेनर्स हैं, जलेबी खाने वाले लीडर्स हैं तो तामझाम का क्या मतलब है? ये किसी निराशा की ओर संकेत देता है। ये कैसी निराशा है?''
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से बीजेपी के ही सांसद है, लेकिन पार्टी में उन्हें आडवाणी के खेमे का माना जाता है। वह अक्सर पीएम मोदी को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आते हैं। इस बार उन्हें पांच राज्यों के लिए स्टार कैंपेनर की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में शत्रुघ्न के इस बयान पर पार्टी का रुख क्या होगा, यह फिलहाल कह पाना कठिन है।
विज्ञापन
Agar aap confident hain, aapke paas star campaigners hain, jalebi khane wale leaders hain to taamjhaam ka kya matlab hai?: Shatrughan Sinha pic.twitter.com/PqKWZldWfL
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 5, 2017
यूपी में आखिरी दौर का मतदान 8 मार्च को होना हैं। इसमें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सीटें भी शामिल हैं। आखिरी दौर से पहले वोटरों को लुभाने के लिए हर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है, तो पीएम मोदी खुद तीन दिन बनारस में रहकर मोर्चा संभाल लिए हैं।
पीएम मोदी की रैलियों में भीड़ देखने लायक हो रही है, लेकिन ये भीड़ वोटों में तब्दील होगी, यह कहना कठिन होगा।