फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader sanjay jaiswal says New Education policy will make india as a world leader

पलटवार : कांग्रेस के आरोप पर बोली भाजपा- भारत को विश्वगुरु बनाएगी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति

Tue, 16 Mar 2021 05:35 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Mar 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
BJP leader sanjay jaiswal says New Education policy will make india as  a world leader
संजय जायसवाल

कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर देश में शिक्षा के क्षेत्र में कोई सकारात्मक बदलाव लाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मंगलवार को कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य बुनियादी शिक्षा से अनुसंधान एवं पेटेंट तक आमूलचूल बदलाव लाकर भारत को विश्वगुरु बनाने का है ।

विज्ञापन


लोकसभा में वर्ष 2021-22 के लिए शिक्षा मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा के संजय जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाने का है और 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर इसका उत्सव मनाना चाहते हैं ।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग से पहले रहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें इस दिशा में कुछ नहीं कर पाईं। जायसवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पुरानी चली आ रही शिक्षा में बदलाव के लिए कुछ नहीं किया बल्कि भारत के विद्वानों और साहित्यकारों से पीछे रखने का प्रयास किया। जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति की रूपरेखा दूरगामी और अच्छे परिणाम देने वाली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कहा कि इस बजट में विश्वस्तरीय संस्थानों के लिए 176 प्रतिशत राशि वृद्धि की गयी है और डिजिटल ई-लर्निंग में 20 प्रतिशत आवंटन बढ़ाया है। उन्होंने कहा भारत पेटेंट कराने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है और भारत सरकार अनुसंधान के प्रति गंभीर है।

जायसवाल ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय विदेशियों को महिमामंडित करने के बजाय भारतीयता को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने देश में चल रहे कोचिंग संस्थानों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोचिंग संस्थानों के नियमन को लेकर प्रयास करने की जरूरत है ।


उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा से पहले किसी कोचिंग संस्थान में मेडिकल या इंजीनियरिंग को लेकर चर्चा नहीं होनी चाहिए। अगर बच्चे शुरू से ही इस बारे में सोचेंगे तो उनका विकास कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed