फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Rajeev Chandrashekhar targeted Rahul Gandhi in the Waqf Amendment Bill case News In Hindi

Kerala: 'संविधान पढ़ें और झूठी राजनीति बंद करें', भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Sun, 06 Apr 2025 01:33 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

वक्फ संशोधन विधेयक के कानून बनने के बाद भी इस मामले में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पहले से और तेज हो गई है। इसी बीच केरल के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठी राजनीति फैलाने का आरोप लगातु हुए निशाना साधा है। 

विज्ञापन
BJP leader Rajeev Chandrashekhar targeted Rahul Gandhi in the Waqf Amendment Bill case News In Hindi
राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर तीखा हमला किया। यह हमला खासकर राहुल गांधी के आरोपों पर था, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर कैथोलिक चर्च की जमीन को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

पहले संविधान पढ़े राहुल- राजीव चंद्रशेखर
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि वे (राहुल गांधी) पहले भारतीय संविधान को पढ़ें और समझें, बजाय इसके कि वह झूठी राजनीति के लिए इसका इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जमीन का मालिक होना कोई अपराध नहीं है, लेकिन लोगों से जमीन हड़पना गलत है। साथ ही उन्होंने इस संदर्भ में कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं और वक्फ के द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- तेलंगाना में 400 एकड़ भूमि विवाद: छात्रों और सरकार के बीच बढ़ता विरोध, एआईसीसी नटराजन ने की चर्चा की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ संशोधन पर भी बोले राजीव
साथ ही चंद्रशेखर ने वक्फ अधिनियम पर भी बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पारित वक्फ अधिनियम ने भारतीयों के संपत्ति अधिकारों को कुचला था। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम भारतीयों के संपत्ति अधिकारों को बहाल करता है और सुनिश्चित करता है कि वक्फ भूमि का उपयोग गरीब मुसलमानों के लाभ के लिए किया जाए, न कि कुछ विशेष अमीर बिल्डरों या नेताओं के लिए।

ये भी पढ़ें:- Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के युद्धबंदियों की रिहाई के लिए संघर्ष, कैदियों की घर वापसी की आस आज भी बरकरार

पिनाराई विजयन पर भी साधा निशाना

इसके साथ ही राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करने वाले केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजनय पर भी राजीव चंद्रशेखर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजयन "ॉतुष्टिकरण की दौड़ में शामिल हो गए हैं" और यह राजनीति के लिए केरल के लोगों के दिल और दिमाग में जहर घोलने जैसा है। साथ ही चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने वाले और युवाओं को बेरोजगारी के हालात में छोड़ने वाले मुख्यमंत्री के लिए ये सब कुछ करना राजनीति की अहंकार से भरा हुआ है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed