फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Piyush Goyal appointed as the Leader of House in the Rajya Sabha.

बड़ा फैसला: भाजपा नेता पीयूष गोयल को बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्यसभा में सदन के नेता

Wed, 14 Jul 2021 03:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 03:39 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
BJP leader Piyush Goyal appointed as the Leader of House in the Rajya Sabha.
पीयूष गोयल

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किए गए हैं। गोयल थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे। थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। बता दें कि राज्यसभा में नेता के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम आगे चल रहा था। लेकिन अब पीयूष गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

सूत्रों ने बुधवार को बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि गोयल सदन के नेता होंगे। राज्यसभा के दो बार के सदस्य गोयल वर्तमान में उच्च सदन में राजग के उप-नेता हैं और वह केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य भी हैं। उनके पास वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में मंत्री बनने से पहले गोयल पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। वह भाजपा की चुनाव प्रबंधन गतिविधियों में भी शामिल रहे हैं। पीयूष गोयल 2010 से राज्यसभा के सदस्य हैं। पहले उनके पास रेलवे मंत्रालय भी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed