फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader of Teli community demand apology from Rahul Gandhi for commenting on Modi surname

Modi Surname Row: तेली समुदाय के भाजपा नेता बोले- अपनी टिप्पणियों पर माफी मांगें राहुल, वरना करेंगे आंदोलन

Thu, 23 Mar 2023 10:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 10:24 PM IST
सार

भाजपा के महाराष्ट्र प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने तेली समुदाय का अपमान करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की निंदा की। उन्होंने कहा, यह उनकी जातिवादी मानसिकता को दिखाता है। वह अभी भी राजसी मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं।

विज्ञापन
BJP leader of Teli community demand apology from Rahul Gandhi for commenting on Modi surname
Rahul Gandhi in defamation case - फोटो : Agency

विस्तार

सूरत की एक अदालत ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक मानहानि के मामले में दोषी करार दिया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। हालांकि, अदालत ने उन्हें तुरंत ही जमानत दे दी। गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी। वहीं, तेली समुदाय के भाजपा नेताओं ने राहुल से उनकी टिप्पणी के लिए माफी की मांग की है। उन्होंने टिप्पणियों के विरोध में आंदोलन की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन


तेली समुदाय के लोग काफी हद तक मोदी सरनेम लगाते हैं। ये अन्य पिछड़ा वर्ग का हिस्सा हैं। भाजपा के महाराष्ट्र प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने तेली समुदाय का अपमान करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की निंदा की। उन्होंने कहा, यह उनकी जातिवादी मानसिकता को दिखाता है। वह अभी भी राजसी मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं। यह ओबीसी का अपमान है और समुदाय गांधी को उनकी जगह दिखाएगा। तेली समुदाय से आने वाले बावनकुले ने कहा, राहुल के बयान के विरोध में भाजपा राज्यभर में आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Convicted: सजा के एलान के बाद राहुल गांधी का आया बयान, विपक्ष बिफरा, जानें कौन-क्या बोला
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने गांधी पर शालीनता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाया और कहा कि तथ्य यह है कि राहुल गांधी ने जमानत का विकल्प चुनकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अखिल भारतीय तेली महासंघ के राम कुमार ने कहा, गांधी ने अपनी पार्टी के सत्ता गंवाने के बाद दूसरों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने का सहारा लिया है। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed