{"_id":"5d6685038ebc3e01416b14e1","slug":"bjp-leader-mukul-roy-appeared-before-cbi-for-questioning-in-connection-with-narada-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारद स्टिंग मामले में सीबीआई ने भाजपा नेता मुकुल रॉय से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नारद स्टिंग मामले में सीबीआई ने भाजपा नेता मुकुल रॉय से की पूछताछ
Wed, 28 Aug 2019 07:13 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 28 Aug 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
मुकुल रॉय (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (दिल्ली) ने नारद स्टिंग मामले के संबंध में पूछताछ के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल रॉय को बुधवार को बुलाया। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के समक्ष पेश हुए मुकुल रॉय से सीबीआई ने नारद मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन
#UPDATE Sources: Bharatiya Janata Party leader Mukul Roy appeared before Central Bureau of Investigation (Delhi) today for questioning in connection with Narada case. https://t.co/FMPZZHzBgU
— ANI (@ANI) August 28, 2019विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारद न्यूज के सीईओ मैथ्यू सैमुएल ने एक स्टिंग किया था। इसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, मंत्रियों और कोलकाता नगर निगम के मेयर को काम कराने के एवज में पैसा लेते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
उस वक्त मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे। इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं तथा एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इन नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे। इस सिलसिले में रिश्वत और आपराधिक कदाचार से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।