प. बंगाल : बच्चों की तस्करी के आरोप में बीजेपी नेत्री गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेत्री चूही चौधरी को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद चौधरी को जलपाइगुड़ी कोर्ट ले जाया गया है। गौरतलब है कि विमला शिशु गृह की संचालिका चंदना चक्रवर्ती को सीआईडी ने फिछले 18 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जूही को उसकी सहयोगी बताया जा रहा है।
Siliguri (WB): BJP leader Juhi Chowdhury, arrested by CID in child trafficking case from India-Nepal border,being taken to Jalpaiguri Court. pic.twitter.com/qbWlUeFMI8
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017विज्ञापन
जूही की गिरफ्तारी के लिए तृणमूल के युवा और छात्र संगठन लगातार आंदोलन कर रहे थे। जूही के पिता रवींद्रनाथ चौधरी बीजेपी के राज्य सचिव हैं। वह जलपाईगुड़ी जिले के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि अगर जूही चौधरी बच्चों की तस्करी में शामिल हैं तो सजा मिलनी चाहिए। लेकिन मुझे पश्चिम बंगाल सरकार की जांच पर भरोसा नहीं है।
Ofcourse if she is involved then must be punished,but we don't trust investigations of WB Govt:Kailash Vijaywargiya,BJP on Juhi Chaudhary pic.twitter.com/05SJJYacgd
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
इससे पहले ये भी खबर आई थी चंदना चक्रवर्ती ने इस मामले में बीजेपी नेता रूपा गांगुली, कैलाश विजयवर्गीय और जूही चौधरी का नाम लिया था।