फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Leader inaugurates Road repairing work that AAPs Manish Sisodia promised after inspection news in hindi

Delhi BJP: मनीष सिसोदिया सड़क का निरीक्षण कर 22 दिन बाद भी नहीं लौटे, भाजपा विधायक ने कर दिया उद्घाटन

Mon, 21 Oct 2024 01:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 21 Oct 2024 01:45 PM IST
सार

भाजपा विधायक अभय वर्मा ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरह आम आदमी पार्टी के सभी नेता झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने सड़क का निरीक्षण तो किया, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

विज्ञापन
BJP Leader inaugurates Road repairing work that AAPs Manish Sisodia promised after inspection news in hindi
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने 29 सितंबर को दावा किया था कि राजधानी की सभी टूटी-फूटी सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा और इसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 30 सितंबर को आम आदमी पार्टी ने यह अभियान शुरू किया, दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में आने वाली एक सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे जल्द ठीक करने का वादा भी किया। सिसोदिया के इस दावे के 22 दिन बीत चुके हैं, स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि मनीष सिसोदिया ने सड़क ठीक कराने का दावा किया था, लेकिन तब से अब तक वे यहां पर वापस नहीं लौटे हैं।        
विज्ञापन


लेकिन ठीक इसी जगह पर 21 अक्तूबर को लक्ष्मीनगर से भाजपा विधायक अभय वर्मा ने सड़क को ठीक कराने के कार्य का उद्घाटन कर दिया है। गणेश चौक से वीथ्रीएस मॉल जाने वाली यह सड़क लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से ठीक की जाएगी। मौके पर मौजूद इंजीनियर ने कहा कि रोड को ठीक होने में करीब एक महीने का समय लग जाएगा।  
विज्ञापन


भाजपा विधायक अभय वर्मा ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल की तरह आम आदमी पार्टी के सभी नेता झूठ बोलने और झूठे वादे करने में माहिर हो गए हैं। मनीष सिसोदिया ने सड़क का निरीक्षण तो किया, लेकिन अब तक इसे ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। जबकि इसी बीच उन्होंने अपने क्षेत्र की सड़क को ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय वर्मा ने कहा कि इसके लिए भी पीडब्ल्यूडी उन्हें फंड नहीं दे रही थी। इसके लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ा। रविवार देर शाम को उनके पास फोन आया कि वे अपने क्षेत्र की सड़क का काम करवा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इस सड़क को ठीक कराने के काम का उद्घाटन किया। भाजपा नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी जमीनी स्तर पर बहुत काम कर रही है और अपने काम के बल पर वह इस बार सत्ता में आने में कामयाब रहेगी, जबकि आम आदमी पार्टी को अपने गलत कार्यों का भुगतान करना पड़ेगा और उसकी विदाई तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed