{"_id":"60658e4f245d5f71f4307c57","slug":"bjp-leader-himanta-biswa-sharma-notice-from-election-commission-in-case-of-comment-on-bpf-leader-will-have-to-reply-on-april-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: बीपीएफ नेता पर टिप्पणी मामले में हेमंत बिस्व सरमा को नोटिस, दो अप्रैल को देना होगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सख्ती: बीपीएफ नेता पर टिप्पणी मामले में हेमंत बिस्व सरमा को नोटिस, दो अप्रैल को देना होगा जवाब
Thu, 01 Apr 2021 02:41 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:41 PM IST
सार
- इस मामले में कांग्रेस ने हेमंत बिस्व सरमा पर आरोप लगाया था और चुनाव आयोग से शिकायत की थी।
विज्ञापन
हेमंत बिस्व सरमा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
असम में दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच भाजपा की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चुनाव आयोग ने असम सरकार में मंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस विपक्षी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता हग्रामा मोहिलरी के खिलाफ कथित तौर पर धमकाने वाली टिप्पणियां करने के आरोप में जारी किया गया। साथ ही, भाजपा नेता को दो अप्रैल को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने लगाया था आरोप
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में कांग्रेस ने हेमंत बिस्व सरमा पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा नेता ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का दुरुपयोग कर मोहिलरी को जेल भेजने की धमकी दी। बता दें कि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट असम में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।
विज्ञापन