{"_id":"5ec8edd18ebc3e90ab20ba0e","slug":"bjp-leader-dilip-ghosh-was-prevented-by-mamata-banerjee-government-from-going-to-the-cyclone-amphan-affected-areas-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प. बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प. बंगाल: भाजपा नेता दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया
Sat, 23 May 2020 03:03 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 23 May 2020 03:03 PM IST
सार
- भाजपा नेता दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका
- सीएम ममता बनर्जी बोलीं- यह राजनीति करने का सही समय नहीं है
विज्ञापन
दिलीप घोष (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य के चक्रवात प्रभावित दक्षिण 24 परगना जिले के कई इलाकों में जाने से रोक दिया जिसके बाद भाजपा और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया। घोष चक्रवात अम्फान प्रभावित इलाकों में शामिल कैनिंग और बासंती में राहत सामग्री ले कर जा रहे थे तभी जिले के गराई इलाके के धलाई पुल के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
घोष ने बताया, मुझे नहीं पता कि क्यों मुझे चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया। तृणमूल के नेता उन स्थानों पर जा रहे हैं और राहत सामग्री बांट रहे हैं। पुलिस उन्हें नहीं रोक रही है। नियम केवल भाजपा नेताओं के लिए बदलते हैं। घोष ने कहा कि यदि उन्हें प्रभावित इलाकों में जाने की इजाजत नहीं दी गई तो वह धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, अगर राज्य सरकार राहत पर राजनीति करना चाहती है तो उन्हें हमारे कार्यकर्ताओं से इसके जवाब के लिए भी तैयार रहना चाहिए। इससे पहले घोष और पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई और कार्यकर्ताओं ने घोष की गाड़ी को जाने देने के लिए पुलिसकर्मियों को धक्का दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हालांकि इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया। कोलकाता के महापौर और राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि भाजपा राहत सामग्री को बांटने में भी राजनीति करने पर तुली हुई है।
ये राजनीति करने का यह सही समय नहीं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बिजली सेवा बहाल करने के लिए हम जो भी संभव हो कर रहे हैं। चक्रवात अम्फान एक आपदा थी। राजनीति करने का यह सही समय नहीं है। हमने कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन (सीईएससी) से बहाली के लिए बात की है। मैं लोगों धैर्य रखने का अनुरोध करना करती हूं।