{"_id":"6745c5ec988504b1c70fef32","slug":"bjp-leader-dharmendra-pradhan-attacks-congress-over-less-mlas-in-17-states-claim-rahul-gandhi-news-updates-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP का तंज: 'कांग्रेस के पास 17 राज्यों में 10% से कम MLA; UP-बंगाल समेत कई राज्यों ने राहुल गांधी को नकारा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP का तंज: 'कांग्रेस के पास 17 राज्यों में 10% से कम MLA; UP-बंगाल समेत कई राज्यों ने राहुल गांधी को नकारा'
Tue, 26 Nov 2024 06:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:28 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं।"
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
भाजपा ने केंद्र और राज्य के चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने भारत के नक्शे के जरिए कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का जिक्र किया। प्रधान ने दावा किया कि यूपी-बंगाल और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 10 फीसदी से भी कम है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है।
क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान?
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बंगाल, दिल्ली, त्रिपुरा जैसे कई राज्यों की जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सिरे से नकार दिया है।"
प्रधान ने आगे कहा, "कांग्रेस के नेताओं द्वारा नॉर्थ-साउथ के नाम पर लोगों को बांटने का घातक प्रयास अब पूरी तरह असफल हो चुका है। हर क्षेत्र की जनता ने एकजुट होकर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच को कुचल दिया है। कांग्रेस अब खुद को बचाने के लिए देशहित के मुद्दों पर भी निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है।"
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, "इस पार्टी के पास अब न कोई नीति है, न कोई दिशा। कांग्रेस अब सिर्फ खोखले वादों और महज परिवार की साख बचाने की सियासत में जुटी हुई पार्टी बनकर रह गई है। अब देश की जनता ने भी तय कर लिया है कि कांग्रेस का विपक्ष में बैठना ही भारत की प्रगति का मार्ग है।"

देश के ज्यादातर राज्यों की जनता ने कांग्रेस के भ्रम, झूठ और प्रपंच की दुकान पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। महाराष्ट्र 17वां राज्य बन गया है, जहां कांग्रेस के पास 10 प्रतिशत से भी कम विधायक हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बंगाल,… pic.twitter.com/SSlQ4g9SHm
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) November 26, 2024
भाजपा नेता ने कहा, "इस पार्टी के पास अब न कोई नीति है, न कोई दिशा। कांग्रेस अब सिर्फ खोखले वादों और महज परिवार की साख बचाने की सियासत में जुटी हुई पार्टी बनकर रह गई है। अब देश की जनता ने भी तय कर लिया है कि कांग्रेस का विपक्ष में बैठना ही भारत की प्रगति का मार्ग है।"
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन