फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Devaraj Gowda in judicial custody for 14 days Prajwal Revanna Case

Prajwal Revanna Case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा, महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप

Sat, 11 May 2024 11:07 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 11:07 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हासन जिले की एक 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि देवराजे ने संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
BJP leader Devaraj Gowda in judicial custody for 14 days Prajwal Revanna Case
भाजपा नेता देवराजे गौड़ा। - फोटो : ANI

विस्तार

कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार भाजपा नेता और वकील जी. देवराजे गौड़ा को अदालत ने 14 दिनों की न्यायाकि हिरासत में भेज दिया है। कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार देर रात चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल गेट पर गौड़ा को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर गौड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो अदालत ले जाने से पहले गौड़ा से पूछताछ की गई थी। उन्हें पूछताछ के लिए हसन जिले के होलेनरासिपुरा ले जाया गया था। 

विज्ञापन


प्रज्वल की सूचना देने वाले को इनाम की पेशकश करने वाले आरजेपी नेता हिरासत में
वहीं, राज्य जनता पार्टी (आरजेपी) के नेता एन नागेश को अश्लील वीडियो मामले में प्रज्वल रेवन्ना के बारे में जानकारी देने वाले को इनाम देने की पेशकश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। नागेश ने जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का वादा किया था। बंगलूरू में शुरू हुए इस अभियान के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे।

विज्ञापन

महिला की शिकायत पर केस दर्ज 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हसन जिले की एक 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर गौड़ा के खिलाफ एक अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि देवराजे ने संपत्ति बेचने में मदद करने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया था। अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि देवराजे गौड़ा और अन्य लोगों ने उसे शारीरिक रूप से परेशान किया और धमकाया। हालांकि देवराजे गौड़ा ने  सिरे से आरोपों को खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचडी रेवन्ना के खिलाफ लड़ चुके 
देवराजे गौड़ा हाल ही में हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित अश्लील वीडियो मामले को लेकर चर्चा में रहे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के साथ हाथ मिलाने से पहले देवराजे गौड़ा ने पिछले साल दिसंबर में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मामले को उठाया था। उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव होलेनारासीपुरा से जद (एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ लड़ा था।

यह है मामला
बता दें कि कर्नाटक में 26 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले प्रज्वल से जुड़े कई स्पष्ट वीडियो सामने आए थे। जिसके बाद से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद फरार हैं और इंटरपोल ने उनके खिलाफ 'ब्लू कॉर्नर' नोटिस जारी किया है। प्रज्वल के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों सहित तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।



33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। रेवन्ना पर कथित तौर पर सैंकड़ों अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। वहीं, प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed