फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp leader demand burn effigy of sanatana dharma opponent with ravana on dussehra

BJP:'रावण के साथ सनातन विरोधियों का भी पुतला दहन करें', भाजपा नेता ने रामलीला कमेटियों को लिखा पत्र

Sun, 24 Sep 2023 12:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Sep 2023 12:34 PM IST
सार

प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता से मुलाकात करने के बाद कहा कि आज कल कोई भी चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है।

विज्ञापन
bjp leader demand burn effigy of sanatana dharma opponent with ravana on dussehra
दशहरा समारोह के दौरान जलाया गया रावण का पुतला। - फोटो : PTI

विस्तार

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणियों के बाद इसमें एक और मोड़ आ गया है। दिल्ली भाजपा के मीडिया इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण के साथ सनातन विरोधियों के पुतलों का भी दहन किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने विभिन्न रामलीला कमेटियों के प्रमुखों को पत्र लिखा है और मुलाकात भी की है। 
विज्ञापन


चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर हो रहीं टिप्पणियां
भाजपा नेता ने अभी किसी व्यक्ति का नाम लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं की है, लेकिन यदि इस मामलों में सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां करने के आरोपी नेताओं का नाम लिया या उनके पुतलों का उपयोग किया तो इससे इस मामले में राजनीति और तेज होने के आसार हो सकते हैं। प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली धार्मिक महासंघ के अध्यक्ष धीरज धर गुप्ता से मुलाकात करने के बाद कहा कि आज कल कोई भी चर्चा में आने के लिए सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा है। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए, अन्यथा इससे देश का माहौल दूषित होता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सनातन पूरी दुनिया को एक परिवार मानकर सबको साथ लेकर आगे चलने का समर्थक रहा है, लेकिन हिंदुओं को जातियों में विभाजित करने के दूषित उद्देश्य से इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। यही कारण है कि सनातन विरोधियों के पुतला दहन के जरिए वे लोगों तक यह संदेश देना चाहते हैं कि इस प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed