फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Controversial statement workers keep trident in the house for self-defense in Panchayat elections

West Bengal: भाजपा नेता का विवादित बयान- चुनाव के दौरान घर में रखे त्रिशूल, बताई यह वजह

Wed, 02 Nov 2022 10:47 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 10:47 PM IST
सार

भाजपा नेता ने कहा कि,तृणमूल कांग्रेस पंचायत चुनाव में गोलियों और बम का इस्तेमाल करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाव के लिए अपने पास त्रिशूल रखना चाहिए। हर मां-बहन को भी मां दुर्गा का घर में त्रिशूल रखना चाहिए। 
 

विज्ञापन
BJP leader Controversial statement workers keep trident in the house for self-defense in Panchayat elections
भाजपा नेता - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा नेता का विवादित बयान सामने आया है। भाजपा नेता राजू बंधोपाध्याय ने जगधात्री पूजा के कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस हिंसक हो जाएगी। ऐसे में भाजपा नेताओं को घर में त्रिशूल रखने की जरुरत हैं। तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) विधायक तापस रॉय ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


महिलाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए रखना चाहिए त्रिशूल 
राजू बंधोपाध्याय ने कहा कि भाजपा नेताओं को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बचने की आवश्यकता हैं। वह हिंसक हो सकते है।  महिलाओं को भाजपा कार्यकर्ताओं की रक्षा के लिए घर में त्रिशूल जरूर रखना चाहिए। पूजा के कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद दिलीप घोष भी मौजूद रहे। वह भाजपा नेता के बयान पर ताली बजाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पंचायत चुनाव में गोलियों और बम का इस्तेमाल करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाव के लिए अपने पास त्रिशूल रखना चाहिए। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि हर मां-बहन को भी मां दुर्गा का घर में त्रिशूल रखना चाहिए। 
विज्ञापन


बंगाल में नहीं चाहते शांति
टीएमसी विधायक तापस रॉय ने कहा कि भाजपा नेताओं को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। इस तरह की बयानबाजी से शांति और व्यवस्था प्रभावित होगी।  रॉय ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में शांति नहीं चाहते है। भाजपा नेता बंगाल के बारे में नहीं सोचते हैं, जबकि टीएमसी राज्य में शांति और कानून व्यवस्था चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में 2023 में होने है पंचायत चुनाव
अगले साल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं। पिछली बार पंचायत चुनाव के दौरान हिंसक झड़प देखने को मिली थी। उधर, भाजपा ने चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनात करने की मांग की है। ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed