फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader claims Rahul Gandhi was partying with Chinese Envoy in Kathmandu nightclub news in Hindi

भाजपा नेताओं का दावा: काठमांडो के नाइटक्लब में चीनी राजदूत के साथ पार्टी कर रहे थे राहुल गांधी, कांग्रेस से मांगी सफाई

Tue, 03 May 2022 08:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 May 2022 08:30 PM IST
सार

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी नेपाल में चीनी एजेंटों के साथ पार्टी कर रहे थे? उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है।

विज्ञापन
BJP leader claims Rahul Gandhi was partying with Chinese Envoy in Kathmandu nightclub news in Hindi
राहुल गांधी और वह महिला जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने किया दावा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें वह दोस्तों के साथ एक नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आए। वायरल हो चुके इस वीडियो के सामने आने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में राहुल गांधी के साथ एक महिला दिख रही है, जिसके बारे में भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि वह नेपाल में चीन की राजदूत हैं।

विज्ञापन


भाजपा उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया सह संयोजक शशि कुमार ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला नेपाल में चीन की राजदूत है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'राहुल गांधी काठमांडो के एक पब से नेपाल में चीन की राजदूत के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की बुरी हालत के बारे में ट्वीट करते हैं। कांग्रेस को इस गठबंधन के बारे में सफाई देनी चाहिए।'
विज्ञापन


एक और भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने जानना चाहा कि क्या राहुल गांधी नेपाल में चीनी एजेंटों के साथ पार्टी कर रहे थे? उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है। राहुल गांधी क्या चीन के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी हमारी सेना के खिलाफ जो ट्वीट करते हैं वो चीन के दबाव में करते हैं? उन्होंने कहा, 'सवाल तो पूछे जाएंगे। सवाल राहुल गांधी का नहीं देश का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वायनाड का दौरा कर रही हैं अमेठी में हरा चुकीं स्मृति ईरानी
राहुल गांधी का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब भाजपा नेता और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी केरल में वायनाड का दौरा कर रही हैं, जो कि राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। इससे पहले साल 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से स्मृति ईरानी के हाथों ही हार गए थे। बता दें कि राहुल गांधी इस समय नेपाल में अपनी पत्रकार मित्र सुम्निमा उदास की शादी में शामिल होने गए हैं। विवाह कार्यक्रम काठमांडो के एक होटल में सोमवार को हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed