फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp leader Bhupendra Yadav criticise Congress leader Renuka Chowdhury laughter

भाजपा नेता बोले- अगर रेणुका चौधरी की हंसी बच्चा सुन ले तो डर जाए

Thu, 08 Feb 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader Bhupendra Yadav criticise Congress leader Renuka Chowdhury laughter

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने रेणुका की हंसी को डरावना करार दिया है। यादव ने कहा कि 'इसको (हंसी) को टहाका नहीं अटहास कहते हैं, वह जिस प्रकार से हंसी थी कि अगर कोई बच्चा सुन ले तो डर जाए। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'हम चाहते हैं कि मीडिया अपने चैनलों पर उनकी इस हंसी को दिखाए और जनता को दिखाए की कांग्रेस नेता संसद में किस तरह का बर्ताव करते हैं।'  
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार (7 फरवरी) को प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दे रहे थे। उसी दौरान पीएम अपने भाषण में कांग्रेस के उस दावे का उल्लेख कर रहे थे, जिसमें कांग्रेस आधार को अपना बताती है। इसके जवाब के क्रम में प्रधानमंत्री ने सदन में कहा था कि सात जुलाई 1998 को वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू ने बतौर राज्यसभा सदस्य तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से सवाल पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायडू के सवाल के जवाब में आडवाणी ने कहा कि बहुउद्देश्यीय राष्ट्रीय कार्ड का उपयोग पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश, जीवन बीमा, निजी और सार्वजनिक क्षेत्र में रोजगार, जमीन के दस्तावेज, शहरी संपत्तियों आदि में किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधार का बीज यहां है...20 साल पहले। प्रधानमंत्री के आधार पर दिए इसी बयान पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की क्या मजाक है, का आभास कराती हुई सदन में हंसी के ठहाके गुंजे। उनकी इस हंसी पर पीएम ने रामायण का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने रामायण के बाद ऐसी हंसी सुनी है।

जिसके बाद रेणुका ने पीएम की इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे महिलाओं के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed