फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP leader Ashish Shelar seeks to know if Maharashtra minister also attended party at Karan Johar house after which Kareena Kapoor and some other celebrities were found Coronavirus positive

Coronavirus: भाजपा नेता ने उठाया सवाल, क्या करण जौहर की पार्टी में महाराष्ट्र के मंत्री भी शामिल हुए थे

Thu, 16 Dec 2021 05:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Dec 2021 05:14 PM IST
सार

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर के घर पर बीते दिनों हुई एक पार्टी के बाद करीना कपूर समेत कुछ और हस्तियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। अब इसे लेकर भाजपा नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को सवाल किया कि क्या इस पार्टी में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री भी मौजूद थे। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
BJP leader Ashish Shelar seeks to know if Maharashtra minister also attended party at Karan Johar house after which Kareena Kapoor and some other celebrities were found Coronavirus positive
भाजपा नेता आशीष शेलार - फोटो : facebook/AdvocateAshishShelar

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष शेलान ने गुरुवार को बीएमसी से यह जानना चाहा कि क्या बॉलीवुड के निर्देशक-निर्माता करण जौहर के घर पर हुई डिनर पार्टी में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री भी शामिल हुए थे। इसी पार्टी में शामिल होने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर और कुछ अन्य बॉलीवुड हस्तियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 

विज्ञापन


शेलार ने मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री भी करण जौहर के आवास पर आयोजित की गई पार्टी में शामिल हुए थे? इस पार्टी में मौजूद रहे लोगों के बारे में सीमा खान और करीना कपूर जैसी हस्तियों ने जो बताया है उसमें गड़बड़ी है। क्या यह कुछ नामों को छिपाने की कोशिश है?'
विज्ञापन


'सीमा खान ने नहीं बताए पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों के नाम'
उन्होंने कहा कि बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) के अधिकारियों ने मेरे साथ जो जानकारी साझा की है उसके अनुसार सीमा खान ने उन सभी लोगों के नाम नहीं बताए हैं जो पार्टी में मौजूद थे। शेलार ने कहा कि सीमा खान ने जो नाम नहीं बताए थे वो तब सामने आए जब बीएमसी अधिकारियों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए करीना कपूर से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि इससे पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या पर शक उत्पन्न होता है। उन्होंने कहा कि बीएमसी के अधिकारी मीडिया को यह बताते हुए दिखे हैं कि इस पार्टी में केवल आठ लोग मौजूद थे। बता दें कि इस पार्टी में शामिल होने वाली करीना कपूक, सीमा खान और अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।


सीसीटीवी फुटेज जुटाने में आखिर देरी क्यों कर रही है बीएमसी: शेलार
शेलार ने कहा कि मैंने बीएमसी को इस संबंध में एक पत्र लिख कर पूछा है कि क्या इसने उस इमारत की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर ली है जिसमें करण जौहर का आवास है। अगर अभी तक ऐसा नहीं किया गया है तो बीएमसी इस काम में देरी क्यों कर रही है क्योंकि इन फुटेज से इस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सही संख्या का पता चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed