{"_id":"579069514f1c1b3526c4bac1","slug":"bjp-launches-signature-campaign-seeking-owaisi-s-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी ने शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओवैसी की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी ने शुरू किया सिग्नेचर कैंपेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना बीजेपी ने एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असादुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया है।
पार्टी ने हैदराबाद के दिलसुख नगर से इस कैंपेन की शुरूआत की है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की योजना एक लाख सिग्नेचर लेने की है।
बता दें कि एनआईए की कार्रवाई में हैदराबाद से 5 आईएस संदिग्धों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया। एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असादुद्दीन ओवैसी ने गिरफ्तार संदिग्धों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए उन्हें हरसंभव कानूनी सुविधा मुहैया करने का ऐलान किया था। जिसके बाद ओवैसी के खिलाफ राजद्रोह का केस भी दर्ज कराया गया।

बीजेपी की तेलंगाना इकाई ने विरोध के स्वर किए बुलंद
ओवैसी के बयान के खिलाफ अब बीजेपी की तेलंगाना इकाई ने विरोध के स्वर बुलंद किए हैं। तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष और विधायक के. लक्ष्मण और दूसरे पार्टी नेताओं ने इस मामले पर ओवैसी को घेरा है।
बता दें कि पिछले दिनों एनआईए द्वारा आईएस के कथित मॉड्यूल में शामिल हैदराबाद के पांच युवकों को गिरफ्तार किए जाने के बाद ओवैसी ने उन्हें कानूनी मदद देने की घोषणा की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।
हैदराबाद में एक निजी शिकायत पर अदालत ने सरूर पुलिस थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था और उसी के अनुरूप धारा 124ए के तहत ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वकील के. करुणा सागर ने अदालत में याचिका दाखिल कर ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी।