फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP launch election campaign in Mizoram from October 17

भाजपा 17 अक्टूबर से मिजोरम में करेगी चुनाव अभियान की शुरुआत

Tue, 16 Oct 2018 12:34 PM IST
रीता तिवारी, आइजोल
रीता तिवारी, आइजोल Updated Tue, 16 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
BJP  launch election campaign in Mizoram from October 17
BJP

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना अभियान 17 अक्टूबर से शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उस दिन राजधानी आइजोल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करके इस अभियान की शुरुआत करेंगे। बैठक में राज्य के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. वी. लूना ने बताया कि अमित शाह उस दिन आइजोल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। फिलहाल, भाजपा ने राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते राज्य के दौरे पर आए पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद भाजपा समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ तालमेल की संभावना पर विचार कर सकती है। 
विज्ञापन


राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने भाजपा के  साथ चुनावी तालमेल नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि वह भाजपा की ओर से गठित नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) का हिस्सा है। राज्य में मतदान 28 नवंबर को होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed