{"_id":"5bc4acfbbdec226d0679bff0","slug":"bjp-launch-election-campaign-in-mizoram-from-october-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा 17 अक्टूबर से मिजोरम में करेगी चुनाव अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा 17 अक्टूबर से मिजोरम में करेगी चुनाव अभियान की शुरुआत
रीता तिवारी, आइजोल
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना अभियान 17 अक्टूबर से शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह उस दिन राजधानी आइजोल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करके इस अभियान की शुरुआत करेंगे। बैठक में राज्य के करीब 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. वी. लूना ने बताया कि अमित शाह उस दिन आइजोल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। फिलहाल, भाजपा ने राज्य में अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते राज्य के दौरे पर आए पार्टी महासचिव राम माधव ने कहा था कि चुनाव नतीजों के बाद भाजपा समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ तालमेल की संभावना पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने भाजपा के साथ चुनावी तालमेल नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि वह भाजपा की ओर से गठित नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) का हिस्सा है। राज्य में मतदान 28 नवंबर को होना है।
विज्ञापन