फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP lashes out at Congress Randeep Surjewala on voters Rakshasa comment news and updates

'कांग्रेस वोटरों को ही गाली देने लगी': सुरजेवाला के 'राक्षस' वाले बयान पर भड़की भाजपा, ऐसे किया पलटवार

Mon, 14 Aug 2023 01:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 14 Aug 2023 01:39 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला जो अफजल गुरु को अफजल गुरू जी कहते हैं और उनकी पार्टी के नेता ओसमा जी और हाफिज सईद साहब कहते हैं, वो आज भारत की जनता को ही गाली देने लगे हैं। वोटरों को ही गाली देने लगे हैं। 

विज्ञापन
BJP lashes out at Congress Randeep Surjewala on voters Rakshasa comment news and updates
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला पर साधा निशाना। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के हरियाणा के कैथल में दिए बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, सुरजेवाला ने यहां विवादित टिप्पणी करते हुए भाजपा को वोट देने वालों को राक्षस बता दिया। इसे लेकर अब भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ वोटरों की बेइज्जती कर रही है, बल्कि उन्हें श्राप भी दे रही है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने सारी हदें पार कर दी हैं और 2024 में साफ हो जाएगा कि जनता किसे आशीर्वाद देती है और किसे श्राप।
विज्ञापन


क्या बोले शहजाद पूनावाला?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला जो अफजल गुरु को अफजल गुरू जी कहते हैं और उनकी पार्टी के नेता ओसमा जी और हाफिज सईद साहब कहते हैं, वो आज भारत की जनता को ही गाली देने लगे हैं। वोटरों को ही गाली देने लगे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "सोचिए वो कांग्रेस पार्टी जो लोकतंत्र के मंदिर पर इस तरह के आक्षेप लगाती है। लोकतंत्र की संस्थाओं पर सवाल खड़े करती है। विदेश की धरती पर जाकर लोकतंत्र मर गया है, यह कहती है। भारत माता की हत्या हो गई है, ये भी कहती है। अब रणदीप सुरजेवाला कहते हैं कि जो जनता वोट करती है, वह राक्षस प्रवृत्ति की है। भाजपा को समर्थन देने वाली जनता, जिसे हम सभी जनता-जनार्दन मानते हैं। ऐसे लगभग 23 करोड़ लोगों को कांग्रेस पार्टी राक्षस प्रवृत्ति का बताती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में स्पष्ट हो जाएगा कि किसे मिला श्राप
पूनावाला ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, "और यही नहीं सुरजेवाला कहते हैं कि मैं इन लोगों को श्राप देता हूं। मतलब भारत माता की हत्या की कामना भी करते हैं और भारत की जनता को श्राप देने का भी काम करते हैं। अलग-अलग चुनाव में वोटर जिस तरह से वोट करते हैं। करोड़ों लोगों ने भाजपा को वोट किया है, जिस जनता को भगवान माना जाता है। उसे कांग्रेस ने राक्षस प्रवृत्ति का बताया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस अहंकार में जी रही है। इसलिए जनता ने भी मन बना लिया है कि 2024 में किसे आशीर्वाद देना है और किसे श्राप देना है।" 


गौरव भाटिया बोले- घमंडिया कर रहा जनता का अपमान
रणदीप सुरजेवाला का बयान दिखाता है कि अब किस तरह से 'घमंडिया' भारत में जनता का अपमान कर रहा है...इससे पता चलता है कि भारत में "राक्षस" प्रवृत्ति की मानसिकता 'घमंडिया' के अंदर ही बसती है। यह समझने की बात है कि ये चीजें राहुल गांधी के निर्देश पर ही होती हैं। कुछ दिन पहले, उन्होंने सदन के पटल पर कहा, "भारत माता की हत्या हो गई है"...मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहूंगा कि जनता का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी को वोट दें। संविधान के मुताबिक यह उनका अधिकार है...चुनाव नजदीक आ रहे हैं। जनता उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि उन्हें समझ आ जाएगा कि भारत के मजबूत लोकतंत्र में जनता भगवान के समान है और जो लोग "राक्षसी" मानसिकता रखते हैं उन्हें भारत की राजनीति में रहने का कोई अधिकार नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed