फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP lambasted the Congress for defaming and disrespecting the Hindu religion

कुछ वोटों के लिए कांग्रेस ने हिंदू धर्म को किया बदनाम, अब राहुल-सोनिया पूरे देश से मांगे माफी: BJP

Mon, 16 Apr 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
BJP lambasted the Congress for defaming and disrespecting the Hindu religion
संबित पात्रा
हैदराबाद मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस में फैसला आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के चेहरे पर से मुखौटा उतर गया है। कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार से हिन्दू आंतकवाद के नाम पर हिन्दू धर्म को बदनाम कर तुष्टिकरण की राजनीति करने का काम कर रही थी उसका आज पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ वोटों के लिए कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से हिन्दू धर्म को बदनाम करने का काम किया था, आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि इस मामले में स्वामी असीमानंद समेत सभी 5 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करती और न ही न्याय व्यवस्था पर किसी तरह का सवाल उठाती है। यह एक स्वतंत्र निकाय है। 
विज्ञापन


वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने पर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिदंबरम पर केस दर्ज किया जाना चाहिए। स्वामी ने कहा कि हिंदू टेरर शब्द के जरिए हिंदुओं पर सवाल उठाए गए। यह एक बड़ी साजिश थी। हिंदू टेरर शब्द का प्रयोग करके RSS को निशाना बनाया जा रहा था और वे उसे बैन करना चाहते थे। आपको बता दें कि पी चिदंबरम ने अगस्त 2010 में कहा था कि देश के कई बम धमाकों के पीछे भगवा आतंकवाद का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि वह नहीं जानते कि चार्जशीट में क्या जानकारी थी। उन्होंने केवल इतना सुना कि इस मामले के गवाहों ने अपने बयान बदल दिये थे। पाटिल ने कहा कि वह यह भी नहीं जानते कि जांच में किस तरह के सवाल किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed