फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp-keshav-upadhye-rahul-gandhi-pune-student-event-political-comedy-show

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को BJP ने बताया- राहुल गांधी का सियासी कॉमेडी शो; कांग्रेस ने पलटवार कर क्या कहा?

Sun, 23 Aug 2026 10:26 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 23 Aug 2026 10:26 AM IST
सार

राहुल गांधी के पुणे में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।

विज्ञापन
bjp-keshav-upadhye-rahul-gandhi-pune-student-event-political-comedy-show
छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को ''राजनीतिक कॉमेडी शो'' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय राजनीतिक बयान दिए।
विज्ञापन


इसके जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन सावंत ने कहा कि शनिवार को पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने सत्तारूढ़ दल की नींद उड़ा दी है। वहीं, उपाध्ये ने कांग्रेस सांसद के बयानों और पार्टी के पिछले रुख में विरोधाभास होने का दावा किया।
विज्ञापन


छात्रों के नाम पर सियासी रैली करने का आरोप
भाजपा नेता ने एक बयान में यह भी दावा किया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को कॉलेज की बसों से लाया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर छात्रों के नाम पर कार्यक्रम को राजनीतिक सभा में बदलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी का पुणे कार्यक्रम एक और राजनीतिक कॉमेडी शो था।'' उपाध्ये ने दावा किया कि कांग्रेस नेता का भाषण ''बड़े-बड़े बयानों और जानी-पहचानी शिकायतों'' से भरा था, लेकिन उसमें कांग्रेस के अपने रिकॉर्ड पर कोई बात नहीं हुई।

महिला आरक्षण पर कांग्रेस के रुख को लेकर क्या बोली भाजपा?
उपाध्ये ने महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू की भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी और तीन तलाक के खिलाफ कानून का विरोध किया था।

उन्होंने कहा, ''मनुवाद की तलाश करने से पहले कांग्रेस को खुद आईना देखना चाहिए।'' उपाध्ये ने दावा किया कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार के विकास कार्यों का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है और इसलिए जाति तथा धर्म के मुद्दे उठाने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी को सता रहा किस बात का डर?
उन्होंने आरोप लगाया, ''सत्ता खोने की निराशा, चुनावी हार का गुस्सा और मोदी का डर, इन सबने मिलकर राहुल गांधी के इस तथाकथित कॉमेडी शो को जन्म दिया है।'' उन्होंने कहा कि जब लोग ''हंस रहे'' थे, तब भी कांग्रेस अपनी चुनावी हार के कारण तलाशने में लगी हुई थी।

कांग्रेस ने किया भाजपा पर पलटवार
सावंत ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मजबूत प्रतिक्रिया से भाजपा असहज है और युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता ने उसकी नींद उड़ा दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रविवार को नागपुर में जेन जी के साथ प्रस्तावित संवाद को लेकर सावंत ने आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी ''उम्मीदों, आकांक्षाओं, सपनों और भविष्य को कुचल दिया है।'' उन्होंने सवाल किया कि क्या इस कार्यक्रम में पितृसत्तात्मक मूल्यों पर उपदेश दिया जाएगा।

मनुस्मृति का जिक्र कर क्या बोली कांग्रेस?
कांग्रेस नेता ने एक बयान में आरोप लगाया, ''शायद मुख्यमंत्री उन्हें मनुस्मृति के महत्व के बारे में बताएंगे, यह बताएंगे कि पितृसत्तात्मक व्यवस्था अच्छी है और आरएसएस तथा वीएचपी तय करेंगे कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, क्या कहना चाहिए और उन्हें कैसे व्यवहार करना चाहिए।''

उन्होंने फडणवीस की 'यूथ आइकन' वाली छवि पर भी निशाना साधा और कहा कि केवल यह उपाधि हासिल करने का दावा करने से कोई युवा आइकन नहीं बन जाता। सावंत ने दावा किया कि पुणे में छात्रों के साथ राहुल गांधी के संवाद को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया से भाजपा घबरा गई है।


राहुल गांधी के कार्यक्रम से क्या डर गई भाजपा?
उन्होंने कहा, ''मेट्रो बंद करने, कई तरह की पाबंदियां लगाने और गुंडागर्दी का सहारा लेने के बावजूद बड़ी संख्या में युवा महिलाएं वहां पहुंचीं।'' सावंत ने कहा, ''इससे भाजपा हिल गई है और ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और फडणवीस की नींद उड़ गई है। लेकिन यह डर अच्छा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed