फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP JP Nadda and Union Minister Dharmendra Pradhan visits Shree Jagannatha Temple in Puri

Odisha News: जगन्नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, की पूजा-अर्चना

Fri, 30 Sep 2022 08:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 08:48 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन
BJP JP Nadda and Union Minister Dharmendra Pradhan visits Shree Jagannatha Temple in Puri
जेपी नड्डा व धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। 2019 में भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का यह पहला ओडिशा दौरा है। 

जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नड्डा यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वह कटक की यात्रा करेंगे। वह पार्टी के दिवंगत नेता बिष्णु सेठी को श्रद्धांजलि देंगे और आज सुबह करीब 10.10 बजे तिहिदी कालीपड़िया में उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। सेठी का 61 साल की उम्र में 19 सितंबर को भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया था।

विज्ञापन

इसके बाद नड्डा कटक में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुनर्वास प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान (SVNIRTAR) में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। बता दें, नड्डा देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं और पार्टी की राज्य इकाइयों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नड्डा राज्य के अपने दौरे के दौरान करीब 30,000 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

राज्य के दौरे से पहले भाजपा प्रभारी सुनील बंसल ने भुवनेश्वर में तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की थीं और कार्य सौंपे थे। उन्होंने 13 और 15 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed