फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP janman survey ask feedback from public over government schemes in namo app jp nadda tweet

BJP: भाजपा ने शुरू किया 'जनमन सर्वे', सरकारी योजनाओं पर जनता से मांगा फीडबैक

Tue, 19 Dec 2023 02:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Dec 2023 02:48 PM IST
सार

नड्डा ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि इस सर्वे में भाग लेकर नए भारत की तरक्की का हिस्सा बनें। बता दें कि जनमन सर्वे में लोग अपने सांसद के कामकाज के बारे में भी फीडबैक दे सकते हैं। 

विज्ञापन
BJP janman survey ask feedback from public over government schemes in namo app jp nadda tweet
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता से सरकारी योजनाओं पर फीडबैक मांगा है। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लोगों से अपील की कि नमो एप पर जनमन सर्वे के जरिए लोग सरकारी योजनाओं पर अपने विचार साझा करें। सोशल मीडिया पोस्ट में जेपी नड्डा ने लिखा कि नमो एप पर जनमन सर्वे एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जहां जनता अपनी आवाज और देश के विकास पर अपने विचार साझा कर सकती है। नड्डा ने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि इस सर्वे में भाग लेकर नए भारत की तरक्की का हिस्सा बनें। बता दें कि जनमन सर्वे में लोग अपने सांसद के कामकाज के बारे में भी फीडबैक दे सकते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाल रही सरकार
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीनों का समय बाकी है। ऐसे में भाजपा के जनमन सर्वे को पार्टी की चुनाव तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का भी आयोजन कर रही है, जिसके तहत देश के कोने-कोने में लोगों को सरकार  द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 15 नवंबर 2023 को झारखंड के खूंटी से इस यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो 25 जनवरी 2024 तक चलेगी। यह यात्रा देशभर के 4000 शहरी निकायों और ढाई लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को कवर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed