फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is ready to repeat tripura performence in upcoming karnatka election says Amit shah

त्रिपुरा की जीत को कर्नाटक में भुनाएगी भाजपा, पूर्वोत्तर बन रहा है पार्टी के लिए लक्की

Sat, 03 Mar 2018 09:24 PM IST
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Mar 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP is ready to repeat tripura performence in upcoming karnatka election says Amit shah

त्रिपुरा की जीत को भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में भुनाने का निर्णय लिया है। इस कवायद में पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने प्रदेश में त्रिपुरा की जीत का जश्र मनाने का फरमान जारी किया है। तो परणिाम आने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। 

विज्ञापन


परिणाम के बाद जब वे मीडिया से मिलने आए तो बेहद खुश नजर आ रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया त्रिपुरा के परिणाम कर्नाटक और लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अहम होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में त्रिपुरा की जीत को लेकर खुशी की लहर है। खासतौर से केरल और पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता बेहद प्रसन्न होंगे। लंबे संघर्ष के बाद भाजपा अपने धुर वैचारिक प्रतिद्वंदी को मात देने में सफल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्टी ने त्रिपुरा चुनाव के परिणामों को कर्नाटक के चुनाव में भुनाने की रणनीति बनाई है। त्रिपुरा की जीत का जश्र मनाने के बाद शाह ने दावा ठोकते हुए कहा है कि कर्नाटक में जीत भाजपा की होगी। जबकि यहां कांग्रेस के साथ भाजपा का कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है। मगर भाजपा यहां बढ़े उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। जबकि कांग्रेस का मनोबल गिरा रहेगा क्योंकि त्रिपुरा और नागालैंड में उसे सीटें नसीब नहीं हुई हैं। 

केरल, बंगाल और उड़ीसा की जीत के बाद होगा भाजपा का स्वर्ण काल

BJP is ready to repeat tripura performence in upcoming karnatka election says Amit shah

21 राज्यों में भाजपा और उसकी सहयोगी दलों की सरकार होने के बावजूद भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी का अभी स्वर्णकाल नहीं आया है। 

एक सवाल का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि केरल, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद ही पार्टी का गोल्डन ऐज (स्वर्णकाल) आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन राज्यों में अगली जीत भाजपा की होगी। 

भाजपा के लिए लक्की रहा है पूर्वोत्तर
शनिवार के चुनाव परिणामों पर गौर करें तो पूर्वोत्तर राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए लक्की रहे हैं। जब भी उत्तर भारत में पार्टी की चमक कमजोर होने के संकेत दिखते हैं तो पार्टी को पूर्वोत्तर के राज्यों से जीत की संजीवनी मिल जाती है। 

दिल्ली और बिहार की हार के बाद जब भाजपा के कार्यकर्ताओं में निराशा का दौर शुरू होने लगा था तो पार्टी को असम में ऐतिहासिक जीत मिली थी। उसके बाद सभी चुनावी यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल और गुजरात में भाजपा को जीत मिली। अब गुजरात में कड़ी टक्कर के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजें भाजपा आलाकमान के माथे की चिंता बढ़ाते इससे पहले त्रिपुरा और नागालैंड की सफलता ने पार्टी नेतृत्व को दोबारा से उर्जा प्रदान कर दिया है। 

यही वजह है कि पूर्वोत्तर को भाजपा के लिए लक्की कहा जाने लगा है और वहां के प्रभारी राम माधव की गिनती शाह के लक्की महामंत्री के रूप में होने लगी है। हालांकि त्रिपुरा की जीत को भगवा परिवार के लिए वैचारिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। हर जगह खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed