फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP is on backfoot after Uma bharti tweet on gopal kanda

गोपाल कांडा मामले ने कराई भाजपा की किरकिरी, उमा भारती के इस ट्वीट के बाद बैकफुट पर आई पार्टी

Sat, 26 Oct 2019 04:56 AM IST
संजीव कुमार झा हिमांशु मिश्र,अमर उजाला
हिमांशु मिश्र,अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Oct 2019 04:56 AM IST
सार

  • विवादस्पद विधायक गोपाल कांडा मामले में भाजपा की किरकिरी
  • जेजेपी से सकारात्मक संदेश मिलने के बाद पार्टी ने अचानक कांडा से दूरी बना ली
  • कांग्रेस ने कहा,  भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

विज्ञापन
BJP is on backfoot after Uma bharti tweet on gopal kanda
अमित शाह (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्याबल जुटाने में जुटी भाजपा ने विवादस्पद विधायक गोपाल कांडा मामले में किरकिरी करा ली। पहले जोर शोर से कांडा को विशेष विमान से दिल्ली लाने वाली भाजपा ने चौतरफा आलोचना के बाद देर शाम को किनारा कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार को भाजपा नेता पूरे तामझाम से निर्दलीय विधायकों के साथ कांडा को लेकर दिल्ली पहुंचे। कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कराई। खुद कांडा ने कहा कि उनकी रगों में संघ का खून है। इस दौरान जब प्रभारी अनिल जैन से कांडा के दागदार चरित्र और आपराधिक मामलों को ले कर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांडा को जनता ने जनादेश दिया है। कुछ अन्य नेताओं भी कांडा का पक्ष लिया।
विज्ञापन


इस बीच, शनिवार को पार्टी को अपने ही वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की उपाध्यक्ष उमा भारती ने जब कांडा को लेकर सवाल उठाए तो पार्टी असमंजस में घिर गई। इस बीच, दोपहर बाद दुष्यंत चौटाला की जेजेपी से सकारात्मक संदेश मिलने के बाद पार्टी ने अचानक कांडा से दूरी बना ली। वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने कहा कि पार्टी ने कभी भी कांडा से समर्थन नहीं मांगा था। वह खुद ही समर्थन देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने कहा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर

कांग्रेस ने गोपाल कांडा मामले पर भाजपा पर हमला बोला। महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक पत्र पोस्ट किया। देव ने लिखा भगवा दल का बेटी बचाओ गैंग बेशर्म है क्योंकि एक तरह वह एक महिला के वित्त मंत्री होे का दंभ भरता है, वहीं दूसरी ओर दुष्कर्म के आरोपियों को अपने साथ समायोजित करता है।

देश की बेटियां देख रही हैं कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है, सत्ता या महिला सुरक्षा। भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर दोहरी बात करती है। उसकी कथनी और करनी में अंतर है।

गीतिका शर्मा का भाई बोला- कांडा का सरकार में शामिल होना शर्मनाक

गोपाल कांडा पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाली एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के भाई ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार में कांडा शामिल होता है तो यह बेहद शर्मनाक होगा।

गीतिका के भाई अंकित शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा, जिस पर केस चल रहा है, अगर वह व्यक्ति सरकार में शामिल होता है तो इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा। हम किस तरह का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने पूछा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा किस बात करे लिए है? सिरसा की लड़कियां क्या इससे ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी? इस केस में कई गवाह पलटे, मेरे साथ कोर्ट के अंदर बदसलूकी की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed