फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP income over 3623 crore rupees in year 2019 20 Election Commission news in Hindi

भाजपा: साल 2019-20 में पार्टी ने कमाए 3623 करोड़ रुपये, चुनावी बॉन्ड से मिली इतनी राशि

Tue, 10 Aug 2021 06:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Aug 2021 06:11 PM IST
सार

साल 2019-20 में केंद्र में सत्तासीन दल भाजपा की कमाई और खर्च की जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में पढ़िए पार्टी ने कितनी कमाई की और कितना कहां खर्च किया।

विज्ञापन
BJP income over 3623 crore rupees in year 2019 20 Election Commission news in Hindi
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने 2019-20 में अपनी आय 3623 करोड़ रुपये दिखाई है। पार्टी ने चुनावी बॉन्ड के जरिए 2555 करोड़ रुपये कमाए हैं। चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक किए गए 2019-20 के लिए भाजपा के लेखापरीक्षित वार्षिक खातों के अनुसार पार्टी को मिली रसीदों से मिली राशि 3623 करोड़ 28 लाख छह हजार 93 रुपये है। वहीं, इसी अवधि में पार्टी का खर्च 1651 करोड़ दो लाख 25 हजार 425 रुपये रहा।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 में भाजपा को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कुल 2555 करोड़ एक हजार रुपये प्राप्त हुए। इस अवधि में चुनाव और आम प्रचार पर भाजपा का कुल खर्च 1352.92 करोड़ रुपये रहा। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव आयोजित हुए थे। इसके अलावा अपने चुनावी खर्च और आम प्रचार के हिस्से के रूप में, भाजपा ने विज्ञापनों पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।
विज्ञापन


भाजपा के अलावा, वर्ष 2019-20 में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 29.25 करोड़ रुपये, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 100.46 करोड़ रुपये, द्रमुक को 45 करोड़ रुपये, शिवसेना को 41 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 2.5 करोड़ रुपये मिले। चुनाव आयोग के पास ये जानकारियां इस साल 22 जुलाई को जमा कर दी गई थीं। लेकिन, निर्वाचन आयोग ने ये दस्तावेज इस सप्ताह सार्वजनिक किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed