फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP holding a two-day national office bearers meeting in Jaipur to prepare for the assembly elections to be held in many states in 2022 and 2023

भाजपा कस रही कमर: राजस्थान से एक दर्जन चुनावी राज्यों की रणनीति होगी तैयार, मोदी और नड्डा देंगे जीत का मंत्र

Thu, 19 May 2022 06:51 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 19 May 2022 06:51 PM IST
सार

साल 2022 और 2023 के बीच लगभग देश के 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं...

विज्ञापन
BJP holding a two-day national office bearers meeting in Jaipur to prepare for the assembly elections to be held in many states in 2022 and 2023
जेपी नड्डा - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर के बाद अब भाजपा भी राजस्थान की भूमि से विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगी। 20 और 21 मई को राजधानी जयपुर के पांच सितारा होटल में होने वाली इस बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी इस अहम बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित कर संगठन को मजबूत करने का मंत्र देंगे।

विज्ञापन

इन चुनावी राज्यों पर होगा मंथन

साल 2022 और 2023 के बीच लगभग देश के 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा इन चुनावी राज्यों की तैयारियों का शंखनाद राजस्थान से करने जा रही है। भाजपा इस बैठक के जरिए इस संदेश भी देना चाहती है कि पार्टी-पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावी मोड पर आकर काम करना शुरू कर दें।

विज्ञापन

राजस्थान में दो धड़ों में बंटी है भाजपा

जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 मई से शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल होंगे। नड्डा के सामने सबसे बड़ी चुनौती विभिन्न धड़ों में बंटी राजस्थान भाजपा को एकजुट करने की है। विरोधी गुट के ज्यादा सक्रिय होने से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे नाराज बताई जा रही हैं। सीएम फेस को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और गजेंद्र सिंह शेखावत की बयानबाजी से वसुंधरा खेमा लगातार असहज महसूस कर रहा है। सतीश पूनिया समेत वसुंधरा विरोधी गुट का कहना है कि चुनाव पीएम मोदी और कमल के फूल पर ही लड़ा जाएगा, जबकि वसुंधरा समर्थक उन्हें सीएम फेस बता रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पार्टी का कार्यक्रम

19 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से सीधे कूकस के होटल लीला के लिए रवाना होंगे। शाम 7 बजे वे राष्ट्रीय महामंत्रियों की बैठक लेंगे। 20 मई को होटल लीला में सुबह 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल भाषण होगा। मोदी के भाषण के बाद चार सत्रों में शाम छह बजे तक बैठक होंगी। समापन सत्र में जेपी नड्डा का भाषण होगा। इसी दिन शाम सात बजे जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में वे प्रबुद्ध जन संवाद को संबोधित करेंगे। 21 मई को जेपी नड्डा सुबह 9 बजे 4 बजे तक सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक लेंगे। राजस्थान पर भी खास फोकस रहेगा। सरकार को घेरने वाले मुद्दों को छांटकर राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed