फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits out at Rahul, Priyanka for silence over atrocities on Dalits in Cong-ruled states

सियासत: कांग्रेस शासित राज्यों में अजा के खिलाफ अत्याचार बढ़ा, राहुल-प्रियंका की चुप्पी पर भाजपा का सवाल

Tue, 12 Oct 2021 05:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 12 Oct 2021 05:25 PM IST
सार

यूपी की लखीमपुरी खीरी हिंसा को लेकर भाजपा को घेर रही कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने दलित अत्याचार को लेकर कांग्रेस को निशाना बनाया है।

 

विज्ञापन
BJP hits out at Rahul, Priyanka for silence over atrocities on Dalits in Cong-ruled states
संबित पात्रा - फोटो : Twitter - @BJP4India

विस्तार

भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने सवाल किया कि कांग्रेस शासित राज्यों में अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाफ अत्याचार को लेकर कांग्रेस नेता मौन क्यों हैं?

विज्ञापन


राजस्थान, महाराष्ट्र व झारखंड में अजा समुदाय के लोगों के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि जो लोग खुद को अजा अधिकारों का चैंपियन बताते हैं वे इन घटनाओं की अनदेखी कर रहे हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'राहुल व प्रियंका गांधी खुद को अजा अधिकारों का चैंपियन बताते हैं, लेकिन ये राजस्थान व अन्य राज्यों में अजा के खिलाफ अत्याचारों पर मौन क्यों हैं?
विज्ञापन


यूपी में 'राजनीतिक पर्यटन' करने वाले वहां क्यों नहीं जाते
पात्रा ने हैरानी जताते हुए पूछा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लखीमपुरी खीरी की घटना को लेकर 'राजनीतिक पर्यटन' के लिए यूपी जा रहे हैं, वे उन कांग्रेस शासित राज्यों में क्यों नहीं जाते, जहां अजा के खिलाफ अत्याचार की खबरें आई हैं। इसी तरह का आरोप लगाते हुए भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी ही थी, जिसने अपने शासनकाल में दलितों के मसीहा बीआर आंबेडकर के प्रति असम्मान प्रकट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed