फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits out at Congress for allegedly giving twist to Rameshwaram Cafe blast case

रामेश्वरम कैफे विस्फोट: आरोपियों की गिरफ्तारी पर BJP का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक को बताया आतंकवादियों का गढ़

Fri, 12 Apr 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 12 Apr 2024 03:34 PM IST
सार

बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव अश्वथ नारायण गौड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जांच टीमों का ध्यान भटकाने वाले बयान दिए थे।

विज्ञापन
BJP hits out at Congress for allegedly giving twist to Rameshwaram Cafe blast case
अश्वथ नरायण गौड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साजिश के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है। 
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला
बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव अश्वथ नारायण गौड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जांच टीमों का ध्यान भटकाने वाले बयान दिए थे। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने इस घटना को व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम बताया। मंगलूरू में कुकर बम विस्फोट मामले में भी कांग्रेस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। इस मामले में उन्होंने आरोपी को मासूम कहा। गौड़ा ने आगे कहा कि कांग्रेस को जनता की बिलकुल भी चिंता नहीं है।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में शिवमोगा के तीर्थहल्ली से भाजपा कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए ले जाया गया, तब कांग्रेस ने मामले को इस तरह से पेश किया जैसे की इस विस्फोट में भाजपा का हाथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक आतंकवादियों का गढ़: अश्वथ नारायण गौड़ा
गौड़ा ने आगे कहा, "कर्नाटक आतंकवादी गतिविधियों का गढ़ बन रहा है। आतंकवादियों को इंडी गठबंधन शासित राज्यों में सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर को राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की साझेदारी पर जवाब देना चाहिए।"


बता दें कि एक मार्च को हुए रामेश्वरम कैफे विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हुए थे। आरोपी मुसाबिर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन अहमद ताहा कोलकाता में झूठी पहचान के तहत छिपे हुए थे। एनआईए को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस का पूरा साथ मिला। राज्य पुलिस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल से आरोपियों को पकड़ा जा सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed