फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits back Congress on EVM issue, says Rahul Gandhi should resign, he was also elected the same process

EVM: ईवीएम मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- राहुल गांधी इस्तीफा दें, वह भी इसी प्रक्रिया से चुने गए

Sat, 30 Nov 2024 04:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 30 Nov 2024 04:54 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम पर उस दिन सवाल उठाया जिस दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। कांग्रेस जल्द इतिहास के पन्नों तक सीमित हो जाएगी। 

विज्ञापन
BJP hits back Congress on EVM issue, says Rahul Gandhi should resign, he was also elected the same process
भाजपा नेता गौरव भाटिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

चुनावी नतीजों के बाद लगातार ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही कांग्रेस पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी, उनके सीएम और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों को पहले इस्तीफा दे देना चाहिए और यह घोषणा करें कि मतपत्रों की वापसी पर ही चुनाव लड़ेंगे। अगर वे ऐसा करते हैं तो शायद उनका भरोसा भी बढ़ेगा। नहीं तो यह आरोप केवल खोखले शब्द ही बनकर रह जाएंगे। राहुल गांधी ध्यान रखें वे भी ईवीएम आधारित चुनाव प्रक्रिया से ही चुनकर सांसद बने हैं। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को अदालत का रुख करना चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और ईवीएम की विश्वसनीयता की पुष्टि की है। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अपने पद इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि वे उसी चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं जिस पर उनकी पार्टी सवाल उठा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ईवीएम पर उस दिन सवाल उठाया जिस दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। कांग्रेस जल्द इतिहास के पन्नों तक सीमित हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार कर रहा हिंदू अल्पसंख्यकों की मदद
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रही घटनाओं को लेकर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भारत की मजबूत आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर भारत का यह कर्तव्य है कि जब अल्पसंख्यकों को कहीं भी उत्पीड़न का सामना करना पड़े तो वह अपनी आवाज उठाए। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति पर सरकार ने अपना रुख बता दिया है। उच्चायोग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। 


अखिलेश यादव बन रहे दंगाइयों की ढाल
संभल हिंसा को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दंगाइयों की ढाल बन रहे हैं। उनकी पार्टी के सांसद और अन्य सदस्य शांति बहाली के लिए प्रतिबद्धता दिखाने के बजाय हिंसा भड़काने में शामिल हैं। जब राज्य में उसकी सरकार थी तो अक्सर दंगे भड़कते थे। विपक्षी पार्टी को पुलिस पर भरोसा नहीं है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed