फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP hits back at Raj Thackeray with ‘Rasmalai’ jibe as candidates campaigned by Annamalai win BMC polls

BMC: भाजपा नेताओं ने रसमलाई की फोटो पोस्ट कर राज पर कसा तंज, जानें उन सीटों का हाल जहां अन्नामलाई पहुंचे थे

Fri, 16 Jan 2026 09:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 09:02 PM IST
सार

BMC Poll Result: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा सहयोगियों ने भारी बढ़त हासिल की है। बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। अब भाजपा नेताओं की ओर से मनसे प्रमुख के रसमलाई वाले बयान पर तंज कसा गया है।

विज्ञापन
BJP hits back at Raj Thackeray with ‘Rasmalai’ jibe as candidates campaigned by Annamalai win BMC polls
लोकसभा सांसद पीसी मोहन और राज ठाकरे - फोटो : एक्स/एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा और उसके सहयोगियों की शानदार जीत के बाद सोशल मीडिया रसमलाई ट्रेंड करने लगा है। वहीं  भाजपा ने इशारों-इशारों में मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा है। भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'राजमलाई' की फोटो डालकर कटाक्ष किया है।  

विज्ञापन


दरअसल मुंबई में बीएमसी चुनाव के प्रचार के दौरान अन्नामलाई ने कहा था कि यह शहर केवल महाराष्ट्र का नहीं है, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। इस पर राज ठाकरे ने अन्नामलाई का 'रसमलाई' कहकर मजाक उड़ाया था। इस चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कसा तंज
बीएमसी में मिली जीत पर बंगलूरू मध्य से लोकसभा सांसद पीसी मोहन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'रसमलाई' की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कुछ रसमलाई मंगवाई।  इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने सोशल मीडिया पर ‘रसमलाई’ की तस्वीर के साथ पोस्ट साझा करते हुए लिखा, मुंबई में नतीजे जीतते हैं, शोर नहीं। धन्यवाद, मुंबई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान के. अन्नामलाई ने मुंबई में भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनसभाएं की थीं और स्थानीय मतदाताओं से संवाद किया था। हालांकि, इसी दौरान उनके एक बयान ने विवाद भी खड़ा कर दिया था। अन्नामलाई ने मुंबई को अंतरराष्ट्रीय शहर बताते हुए कहा था कि यह महाराष्ट्र का शहर नहीं है,  जिस पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।


ये भी पढ़ें: BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी के रुझानों में BJP+ को बहुमत; पीएम मोदी ने कहा- धन्यवाद महाराष्ट्र!

इस बयान पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अन्नामलाई को ‘रसमलाई’ कहकर तंज कसा था। ऑनलाइन ट्रोलिंग और राजनीतिक हमलों के बावजूद अन्नामलाई के समर्थन वाले भाजपा उम्मीदवारों की जीत ने यह साफ कर दिया कि चुनावी मैदान में तानों से ज्यादा असर नतीजों का होता है। भाजपा के तेजिंदर सिंह तिवाना और योगेश वर्मा ने मालाड वेस्ट के वार्ड 47 और 35 से जीत हासिल की, जबकि दक्षता कवथंकर ने चारकोप के वार्ड 19 से बाजी मारी। अन्नामलाई इन्हीं के लिए जनसभाए करने आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed