राहुल ने कांग्रेस का 'केजरीकरण' कर दिया: BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी के मुद्दे पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा का पारा हाई हो गया है। पार्टी की ओर से तुरंत पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की बौखलाहट बताया गया।
भाजपा की ओर से पक्ष रखने आए प्रवक्ता और सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नोटबंदी के मुद्दे पर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। जिस विजय माल्या का राहुल गांधी हर बात में जिक्र करते हैं उसे ब्लैकआउट पैकेज किसने दिया।
राहुल को इसका जवाब देना चाहिए। शर्मा ने स्विस बैंकों में जमा कालेधन के मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि बैंकों से तय शर्तों के मुताबिक सरकार अभी खाताधारकों के नाम का खुलासा नहीं कर सकती अगर ऐसा किया गया तो बैंक सूचनाएं साझा करने से इंकार कर सकते हैं।
ऐसे में सरकार के हाथ बंधे हुए हैं और इस बात को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें सत्ता में रहते इस मुद्दे का ख्याल नहीं आया। शर्मा ने राहुल पर आरोप जड़ते हुए कहा कि इधर उधर की बात न कर राहुल गांधी ये बता भ्रष्टाचार कहां कहां किया।
राहुल की चौखट तक पहुंची चॉपर स्कैम की जांच
शर्मा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बौखलाहट इसलिए बढ़ गई है कि चॉपर स्कैम की जांच अब उनकी चौखट तक पहुंच गई है इसलिए वह सरकार पर अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैं। राहुल ने कांग्रेस का भी केजरीकरण कर दिया है इसलिए वह ऐसे झूठे आरोप लगाते रहते हैं।
वहीं राहुल गांधी का नोटबंदी के दौरान हुई मौतों का सवाल उठाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हम मौतों की राजनीति नहीं करते ये कांग्रेस का इतिहास रहा है। वो ही आज तक जलती चिताओं पर रोटियां सेकती रही है।
कांग्रेस ने सत्ता की हवस के लिए ही देश का बंटवारा कर दिया। अगर वो चाहती तो इसे रोककर खून खराबा होने से रोक सकती थी। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास अगर कुछ सबूत हैं तो वो संसद में क्यों नहीं बोलते, क्योंकि वहां उनका झूठ पकड़ा जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगाने का राहुल गांधी का लंबा इतिहास रहा है और हर बार उनका झूठ पकड़ा जाता है। राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वो क्या बोल रहे हैं। देश का प्रधानमंत्री कौन बनेगा ये कांग्रेस का प्रथम परिवार तय नहीं करेगा, देश की जनता ये तय करेगी।