फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP has tasted blood, got power by pitting Hindus against Muslims: Lalu prasad yadav 

सियासत: बंधक बनाए जाने दावों के बीच सामने आए लालू, भाजपा पर बोला तीखा हमला 

Tue, 05 Oct 2021 07:40 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 05 Oct 2021 07:40 PM IST
सार

कुछ महीने पहले जेल से छूटने के बाद से दिल्ली में मौजूद लालू प्रसाद ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बता दें कि उनके बेटे तेजप्रताप ने दावा किया था कि लालू को बंधक बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP has tasted blood, got power by pitting Hindus against Muslims: Lalu prasad yadav 
लालू प्रसाद यादव (file photo) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। लालू ने भाजपा की तुलना खून का स्वाद चख लेने वाले जीव से करते हुए कहा कि भाजपा ने हिंदू को मुसलमान से लड़वाया है। 

विज्ञापन


कुछ महीने पहले जेल से छूटने के बाद से दिल्ली में मौजूद लालू प्रसाद ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटनाओं की भी कड़ी निंदा की। लालू ने विपक्ष में एकता की कमी पर अफसोस जताते हुए कहा कि अगर सभी दल एकजुट होते हैं तो भाजपा को हराया जा सकता है। 
विज्ञापन


कहा- जल्द गिरेगी नीतीश सरकार 
चारा घोटाले में अपने खिलाफ दायर आरोपपत्र के कारण 1997 में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने वाले प्रसाद ने नीतीश कुमार सरकार के जल्दी गिरने की भी भविष्यवाणी की जो पिछले साल विधानसभा चुनावों में सत्ता में लौटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखर ओबीसी नेता और मंडल समर्थक राजनीति के प्रतीक लालू ने केंद्र द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जाति आधारित सामाजिक गणना नहीं कराने संबंधी जवाब को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने ऐसी गणना कराने का संकेत दिया था, इस बैठक में बिहार से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल शामिल था जिसकी उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव भी शामिल थे।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। साथ ही घोषणा की कि हम लड़ेंगे और जाति आधारित जनगणना सुनिश्चित कराएंगे ताकि विभिन्न जातियों की आबादी को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जाएं।  

बंधक बनाए जाने के दावे के बीच आए सबके सामने
लालू लोगों के सामने इस कारण से भी आए कि हाल ही में उनके बड़े बेटे तेजप्रताप ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उनके पिता को दिल्ली में बंधक बना लिया है। उनका सीधा निशाना छोटे भाई तेजस्वी यादव पर था जिन्हें लालू ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। 


लालू ने पटना में तेजस्वी के साथ जुटी भीड़ से कहा कि मैं जल्द ही बिहार आऊंगा। मैं हर रोज अपने डॉक्टर से पूछता हूं कि मैं कब जा सकूंगा। मुझे किडनी की बीमारी है और हर रोज मात्र एक लीटर पानी ही पीना पड़ता है। लेकिन मेरी तबीयत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि मैं जल्द आपके साथ दिखूंगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed