{"_id":"580aee064f1c1b722b7046e0","slug":"bjp-hangs-varun-out-to-dry-party-mp-seeks-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप : वरुण गांधी की मुश्किलें बढ़ी, पार्टी में पड़े अकेले","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हनीट्रैप : वरुण गांधी की मुश्किलें बढ़ी, पार्टी में पड़े अकेले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
varun gandhi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी सांसद वरुण गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 'हनीट्रैप' मामले में रक्षा सूचनाएं लीक करने के आरोपों में घिरे वरुण गांधी पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने आधिकारिक प्रवक्ताओं को निर्देश जारी किए हैं कि इस मामले में वरुण गांधी का बचाव नहीं करें। इलाहाबाद से बीजेपी सांसद श्यामचरण गुप्ता ने वरुण गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद गुप्ता ने कहा है कि मामले की जांच के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड को वरुण गांधी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गुप्ता ने कहा, 'यह शर्मनाक है। अगर वरुण गांधी पर लगे आरोपों में सच्चाई है, तो उनके खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए।' हालांकि, सांसद श्यामचरण गुप्ता और वरुण गांधी के बीच पिछले साल से ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
यह विवाद उस समय से है जब वरुण गांधी को उत्तरप्रदेश के संभावित सीएम प्रत्याशी के तौर पर नाम उभरकर सामने आया था। अमेरिकी वकील सी एडमंडस ऐलन ने आरोप लगाया था कि उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर अभिषेक वर्मा ने वरुण गांधी को ब्लैकमेल किया था और डिफेंस सिक्रेट हासिल कर लिए थे।
विज्ञापन