फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP government to rename Salam Aarti started by Tipu Sultan in Karnataka

Karnataka: टीपू सुल्तान के मंदिरों में बदलेगा 'सलाम आरती' का नाम, भाजपा सरकार ने कहा- नाम बदलने का निर्णय सही

Sun, 11 Dec 2022 03:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Dec 2022 03:28 PM IST
सार

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सलाम आरती का नाम बदलने का निर्णय सही है। अगर मंदिरों में हमारी संस्कृति को मजबूत करने का काम नहीं किया जाता है तो यह कहां होना चाहिए?

विज्ञापन
BJP government to rename Salam Aarti started by Tipu Sultan in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने टीपू सुल्तान मंदिरों में होने वाली 'सलाम आरती' का नाम बदलने का फैसला किया है। आरती को मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के सम्मान में कर्नाटक के कोल्लूर में सैकड़ों साल पहले शुरू किया गया था। कर्नाटक की भाजपा सरकार ने आरती का नाम स्थानीय नामों पर रखे का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि, कर्नाटक सरकार ने नाम बदलने की वजह भी बताई है। वहीं कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सलाम आरती (कुछ मंदिरों में मैसूर के राजा टीपू सुल्तान के नाम पर की जाने वाली रस्म) का नाम बदलने का निर्णय सही है। अगर मंदिरों में हमारी संस्कृति को मजबूत करने का काम नहीं किया जाता है तो यह कहां होना चाहिए?
विज्ञापन


कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि सरकार ने दीवतिगे सलाम का नाम बदलकर दीवतिगे नमस्कार, सलाम आरती का नाम बदलकर आरती नमस्कार करने का फैसला लिया है। इसी तरह सलाम मंगल आरती का नाम बदलकर मंगल आरती नमस्कार किया जाएगा। यह हमारे विभाग के वरिष्ठ आगम पुजारियों की राय पर किया गया है। इस संबंध में एक परिपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशिकला जोले ने आगे कहा कि कर्नाटक की राज्य धार्मिक परिषद की मीटिंग में कुछ सदस्यों ने इस मामले पर तथ्यात्मक बात कही थी साथ ही कुछ श्रद्धालुओं ने भी इन आरतियों के नाम बदलने मांग की थी। मीटिंग में इसके ऊपर व्यापक चर्चा हुई थी। आगे मंत्री ने कहा कि रीति-रिवाज पहले की तरह परंपरा के अनुरूप ही जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ उनका नाम बदला जाएगा। नाम में हमारी भाषा के शब्द शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि कर्नाटक सरकार ने ये कदम टीपू सुल्तान पर सत्तारूढ़ भाजपा के रुख के मुताबिक उठाया है। गौरतलब है कि भाजपा और कुछ हिंदू संगठन टीपू सुल्तान को एक ‘क्रूर हत्यारे ’ के तौर पर देखते हैं। इसके अलावा कुछ कन्नड़ संगठन भी टीपू सुल्तान को कन्नड़ विरोधी कहते हैं। उनकी तरफ से टीपू सुल्तान पर आरोप लगाया जाता है कि उन्होंने स्थानीय भाषा की जगह पर फारसी को प्रोत्साहन दिया था।

भाजपा असल मुद्दों पर फोकस नहीं करना चाहती
इस मामले पर जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों पर फोकस नहीं करना चाहती, इसलिए इस तरह की बातें कर रही है। वे इतिहास और हमारी पुरानी संस्कृतियों को बदलना चाहते हैं। साथ ही कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के अलावा जद(एस) ही एकमात्र विकल्प है। कांग्रेस में अंदरूनी कलह है और लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं, पीएम मोदी और शाह का जादू यहां नहीं चलेगा। लोगों ने पहले ही अपना मन बना लिया है, जद (एस) आगामी कर्नाटक चुनाव भारी अंतर से जीतेगी।

मीडियम रैंक के पुलिस वालों को दी जाए एनडीए की तर्ज पर ट्रेनिंग- सीएम बोम्मई
मीडियम रैंक के पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की तर्ज पर ट्रेनिंग  देने और इसके लिये अलग से ट्रेनिंग सेंटर बनाए जाने की वकालत कर्नाटक के मख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को की है। उन्होंने कहा कि लोअर रैंक के पुलिसकर्मियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन मीडियम रैंक के पुलिसकर्मियों को बेहतरीन ट्रेनिंग नहीं हो पाती है। ऐसे में एनडीए की तर्ज पर उनके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। 


सीएम बोम्मई ने यह बातें राजभवन में पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने के लिए आयोजित अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं, लेकिन कई बार ऐसे मामलों में अहम साक्ष्यों को छोड़ दिया जाता है। इस दौरान सीएम बोम्मई ने पुलिस भर्ती में अनियमितताओं पर लगाम लगाने के लिए और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed