{"_id":"5dbb5d6a8ebc3e0144723157","slug":"bjp-government-of-karnataka-itself-will-fall-after-the-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोइली का दावा, उपचुनाव के बाद खुद गिर जाएगी कर्नाटक की भाजपा सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोइली का दावा, उपचुनाव के बाद खुद गिर जाएगी कर्नाटक की भाजपा सरकार
Fri, 01 Nov 2019 03:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
वीरप्पा मोइली
- फोटो : ANI
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने गुरुवार को कहा कि 5 दिसंबर को 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के बाद कर्नाटक की भाजपा सरकार खुद ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के कुशासन और अक्षमता से आजिज आ चुकी है।
विज्ञापन
मोइली ने एक साक्षात्कार में कहा कि सामान्य बहुमत वाली भाजपा सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में सत्ताधारी भाजपा के 105 विधायक हैं और उसे एक निर्दलीय विधायक का भी समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
वहीं विपक्ष के पास 101 विधायक हैं, जिनमें कांग्रेस के 66, जनता दल एस के 34 और बसपा के एक विधायक हैं। अभी 17 सीट खाली है, जिनमें 15 पर मतदान होगा। अदालत में मामले विचाराधीन होने के कारण दो सीटों, मस्की और राजराजेश्वरी नगर का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने कहा कि जमीनी सूचना के आधार पर जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके मुताबिक उपचुनाव में 15 में से कांग्रेस 13 सीटें जीत रही है। यह येदियुरप्पा सरकार को हटाने के लिए पर्याप्त है।