{"_id":"5c6808c5bdec227395217ffc","slug":"bjp-government-is-dedicated-towards-poors-farmers-tribes-and-women-says-cm-devendra-fadnavis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं के लिए समर्पित है: देवेंद्र फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा सरकार गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं के लिए समर्पित है: देवेंद्र फडणवीस
Sat, 16 Feb 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा,नागपुर
भाषा,नागपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 16 Feb 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फणनवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए समर्पित है। उन्होंने विभिन्न जनजातीय समुदायों के विकास एवं कल्याण के लिए राज्य सचिवालय में एक विशेष सेल बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
फडणवीस ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंढरकावड़ा में एक सार्वजनिक रैली में कहा कि यह सरकार गरीब, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाओं के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के लिए अद्वितीय योजनाएं चलाई है। यह सरकार किसानों के लिए जितनी चिंतित है उतना कोई नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि हमारे देश में इससे पहले इस तरह की योजनाओं की घोषणा नहीं की गई थी, जिसमें प्रत्येक किसानों के खाते में 6,000 रुपये जमा करने के लिए 75,000 करोड़ रुपया खर्च किया गया हो। वहीं मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूह (एसएचजी) के लिए ऋण पर कोई ब्याज नहीं लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने 50,000 करोड़ रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया था लेकिन मोदी सरकार प्रत्येक साल 75,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा करेगी।