{"_id":"5d9613068ebc3e013c6cbecd","slug":"bjp-government-can-implement-nrc-in-karnataka-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के बाद कर्नाटक में भी एनआरसी लागू कर सकती है भाजपा सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के बाद कर्नाटक में भी एनआरसी लागू कर सकती है भाजपा सरकार
Thu, 03 Oct 2019 09:58 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 03 Oct 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
एनआरसी (फाइल फोटो)
भाजपा सरकार असम के बाद कर्नाटक में भी एनआरसी लागू कर सकती है। कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश में अभी तक असम ही ऐसा राज्य है, जहां एनआरसी को लागू किया गया है। इसका भी लोग काफी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
बोम्मई ने कहा कि अभी पूरे देश में एनआरसी लागू करने पर विचार चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में भी दूसरे देश के लोग आकर बस गए हैं। इसलिए हम जानकारी जुटा रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्रालय से चर्चा के बाद हम अपना कदम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
इससे पहले बोम्मई ने बताया था कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में कानून का अध्ययन करने को कहा गया है। बंगलूरू और अन्य बड़े शहरों में विदेशी आकर बस गए हैं और इनमें से कुछ लोग अपराध में भी लिप्त हैं। बोम्मई ने इस हफ्ते एनआरसी पर स्पष्ट निर्णय की बात कही है। विपक्ष में रहते हुए भी भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताती रही है।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि पूरे देश में एनआरसी लागू की जाएगी और घुसपैठियों को कानूनी तरीके से देश से बाहर भेजा जाएगा। शाह का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एनआरसी बहुत जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि शरणार्थियों को देश से बाहर नहीं निकाला जाएगा, उन्हें भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इसलिए एनआरसी से बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है।