फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP gets clear majority in goa exit polls, may form government

Exit Poll: गोवा में भाजपा सरकार बनने की संभावना

Sat, 11 Mar 2017 07:56 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Sat, 11 Mar 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
BJP gets clear majority in goa exit polls, may form government
गोवा विधानसभा के लिए जारी हुए एग्जिट पोल रिजल्ट में भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन


इंडिया टीवी-सीवोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में भाजपा को 15 से 21 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को 12 से 18 मिल सकती हैं। आम आदमाी पार्टी 0 से 4 सीटों में ही सिमट जाएगी। अन्य को 2 से 8 सीटें मिलेंगी।

Read Also: गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर
विज्ञापन


न्यूज एक्स-एमआरसी के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को बढ़त मिलती नजर आ रही है। गोवा में भाजपा को 15 सीटें ,कांग्रेस को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं आप को 07 और एमएजी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस और सहयोगी दलों का सीट शेयर पिछली बार (9 सीट) से बढ़कर 15 सीट तक पहुंचेगा। यह आंकड़ा न्यूनतम 12 सीट से अधिकतम 18 सीट तक वैरी कर सकता है।  पहली बार गोवा विधानसभा चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी भी इस बार 2 सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रॉजेक्शन रेंज 0 से 4 सीट तक है। अन्य दलों को इस बार 5 सीटें मिलेंगी। अन्य दलों की सीटों में 2 से 8 सीट तक वैरिएशन देखने को मिल सकता है। पिछली बार अन्य दलों के खाते में 7 सीटें गई थीं।

Read Also: गोवा में करोड़पतियों का चुनाव, हर दूसरा उम्‍मीदवार करोड़पति

आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल के अनुसार गोवा में बीजेपी को 18-22 सीटें, कांग्रेस को 9-13 सीटें, आप को 0-2 सीटें और महाराष्ट्रवादी गोमान्तक-शिवसेना गठबंधन को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 4-9 सीटें मिल सकती है। वोट फीसदी की बात करें तो बीजेपी को 35 फीसदी, कांग्रेस को 32 फीसदी, आप को 8 फीसदी और महाराष्ट्रवादी गोमान्तक-शिवसेना गठबंधन को 11 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। अन्य के हिस्से में 14 फीसदी वोट पड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed