फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP gets 12 times more donator from Congress and rest political parties

चंदे से भाजपा की चांदी, कांग्रेस समेत सभी दलों के मुकाबले मिले 12 गुना ज्यादा ‘दानवीर’

Thu, 17 Jan 2019 02:35 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 17 Jan 2019 02:35 AM IST
सार

  • 469.89 करोड़ रुपये का चंदा पिछले वित्त वर्ष में सभी दलों को मिला
  • 437.04 करोड़ रुपये भाजपा और 26.65 करोड़ रुपये कांग्रेस को मिले
  • 400.23 करोड़ की हिस्सेदारी कॉरपोरेट घरानों की थी भाजपा के चंदे में
  • 19.29 करोड् रुपये कांग्रेस को भी बड़े कॉरपोरेट घरानों की तरफ से मिले

विज्ञापन
BJP gets 12 times more donator from Congress and rest political parties

विस्तार

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में देश के दूसरे राजनीतिक दलों के मुकाबले जनप्रतिनिधित्व ही ज्यादा नहीं है, बल्कि इस पार्टी पर देश के ‘दानवीर’ भी जमकर लट्टू हुए हैं। इन्हीं दानवीरों ने भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में 20 हजार रुपये या इससे ज्यादा की रकम का करीब 437 करोड़ रुपये चंदे में दिया, जो कांग्रेस समेत दूसरे राष्ट्रीय राजनीतिक दलों एनसीपी, सीपीआई, सीपीएम और तृणमूल कांग्रेस आदि को मिले चंदे की संयुक्त रकम से भी 12 गुना ज्यादा है।

विज्ञापन


सत्ताधारी दल ने वित्त वर्ष 2017-18 में चंदे से की 437 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई : रिपोर्ट

देश के प्रमुख गैर सरकारी निर्वाचन थिंक-टैंक एसोसिशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की तरफ से बुधवार को पेश की गई अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा और कांग्रेस को मिले चंदे का ज्यादा हिस्सा प्रूडेंट इलेक्ट्रॉल ट्रस्ट नाम के संगठन की तरफ से दिया गया। इस संगठन के पीछे देश के कई बड़े कॉरपोरेट घराने हैं, जिनमें रियल एस्टेट और टेलीकॉम सेक्टर के दिग्गज भी शामिल हैं। इस संगठन की तरफ से भाजपा और कांग्रेस, दोनों को कुल 164.30 करोड़ रुपये का चंदा दिया गया। इस चंदे में से भाजपा के हिस्से में 154.30 करोड़ रुपये की रकम आई, जो उसे मिले कुछ चंदे का करीब 35 फीसदी हिस्सा है। इसी तरह कांग्रेस को मिली 10 करोड़ रुपये की रकम उसे मिले कुल चंदे का 38 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन


बसपा को नहीं मिलता बड़ा चंदा

रिपोर्ट के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तरफ से बताया गया है कि वित्त वर्ष 2017-18 में भी उसे 20 हजार रुपये या इससे ज्यादा बड़ी रकम किसी की तरफ से चंदे में नहीं दी गई। बता दें कि बसपा पिछले 12 साल से हर बार यही घोषणा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कुछ ऐसा रहा चंदे का ‘खजाना’

469.89 करोड़ रुपये का चंदा पिछले वित्त वर्ष में सभी दलों को मिला
437.04 करोड़ रुपये भाजपा और 26.65 करोड़ रुपये कांग्रेस को मिले
400.23 करोड़ की हिस्सेदारी कॉरपोरेट घरानों की थी भाजपा के चंदे में
19.29 करोड् रुपये कांग्रेस को भी बड़े कॉरपोरेट घरानों की तरफ से मिले
90% चंदा कॉरपोरेट घरानों ने, जबकि महज 10 फीसदी निजी तौर पर दिया गया
208.56 करोड़ रुपये अकेले दिल्ली से आए, जो कुल चंदे का करीब 50 फीसदी है
71.93 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और 44.02 करोड़ रुपये गुजरातियों ने चंदे में दिए
42.60 करोड़ रुपये यानी करीब 9.07 फीसदी चंदे को देने वालों की नहीं मिली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed