फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp general secretaries meeting two days over discuss on 2022 polls in 5 states

मंथन: नड्डा ने बुलाई महासचिवों की दो दिवसीय बैठक, 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों पर बनेगी रणनीति

Sat, 05 Jun 2021 11:56 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 11:56 AM IST
सार

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब सरकार कोरोना नियंत्रण के प्रबंधन को लेकर आलोचनाओं से घिरी हुई है। विपक्षी दल सरकार पर लगातार हमलावर है। कांग्रेस समेत अन्य दलों का आरोप है कि कोरोना की दूसरी लहर के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
Bjp general secretaries meeting two days over discuss on 2022 polls in 5 states
भाजपा महासचिवों की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

अगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दो दिवसीय बैठक बुलाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज और कल यानी रविवार को सभी राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक हो रही है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सहित पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह पहली बैठक हो रही है जिसमें सभी नेता शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हो सकते हैं। नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और संयुक्त महासचिव पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

 

कोविड को लेकर विपक्ष का मोदी सरकार पर हमला
 इस बैठक में चुनावी राज्यों की रणनीति के अलावा कोविड-19 से उत्पन्न हुए हालात और इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘‘सेवा ही संगठन’’ अभियान की समीक्षा भी की जाएगी। बता दें कि पार्टी की ओर से यह बैठक ऐसे समय में आयोजित की गई है, जब कोरोना की दूसरी लहर के प्रबंधन को लेकर मोदी सरकार आलोचनाओं से घिरी हुई है। वहीं विपक्षी दल सरकार की घेराबंदी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहा है। आए दिन कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। 

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों पर भी होगी बातचीत
 बैठक में हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की जाएगी। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में साल की शुरुआत में चुनाव संपन्न हुए थे। पश्चिम बंगाल में भाजपा तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए काफी पसीना बहाया था, लेकिन निराश हाथ लगी। हालांकि 77 सीटें जीतकर वह राज्य की प्रमुख विपक्षी दल जरूर बन गई।


पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा की सरकार
बता दें कि अगले साल की शुरुआत में जिन पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। साल के आखिरी में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी चुनाव होने वाले हैं। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पंजाब को छोड़कर मौजूदा समय में सभी जगह भाजपा की सरकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed